विज्ञापन

सबसे युवा केंद्रीय मंत्री से बंगाल कैबिनेट तक, जानें कौन हैं निसिथ प्रमाणिक, जो टीम शुभेंदु में हुए शामिल

निसिथ प्रमाणिक कूचबिहार के दिनहाटा से आने वाले भाजपा के युवा और प्रभावशाली नेता हैं. TMC से राजनीति शुरू कर 2019 में बीजेपी में शामिल हुए, सांसद और सबसे कम उम्र के केंद्रीय मंत्री बने. अब उत्तर बंगाल में मजबूत पकड़ के साथ वे राज्य सरकार में मंत्री बने हैं.

सबसे युवा केंद्रीय मंत्री से बंगाल कैबिनेट तक, जानें कौन हैं निसिथ प्रमाणिक, जो टीम शुभेंदु में हुए शामिल
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन के साथ ही निसिथ प्रमाणिक एक बार फिर चर्चा में हैं. उत्तर बंगाल की राजनीति में मजबूत पकड़ रखने वाले निसिथ अब शुभेंदु अधिकारी सरकार में मंत्री बनकर उभरे हैं. युवा चेहरा होने के साथ ही उनका सियासी सफर काफी दिलचस्प रहा है.

जड़ें बांग्लादेश से, परवरिश कूचबिहार में

निसिथ प्रमाणिक का जन्म 17 जनवरी 1986 को पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के दिनहाटा में हुआ था. उनका पैतृक संबंध बांग्लादेश के गैबांधा जिले के पलाशबाड़ी उपजिला के हरिनाथपुर से रहा है. 1968 में उनका परिवार बांग्लादेश से भारत आकर कूचबिहार में बस गया.

शिक्षा और शुरुआती जीवन

  • 2001 में स्टेट बोर्ड से 10वीं पास
  • भेटागुड़ी लाल बहादुर शास्त्री विद्यापीठ, दिनहाटा से पढ़ाई
  • पेशे से प्राइमरी स्कूल में असिस्टेंट टीचर रहे
  • पत्नी: प्रियंका प्रमाणिक, दो बेटे
Latest and Breaking News on NDTV

TMC से शुरुआत, BJP से पहचान

निसिथ प्रमाणिक ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत तृणमूल कांग्रेस (TMC) से की थी, लेकिन 2019 में उन्होंने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया. यही निर्णय उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ।

MP से केंद्रीय मंत्री तक का सफर

  • 2019: कूचबिहार से भाजपा सांसद चुने गए.
  • संसदीय समितियों में सक्रिय भूमिका.
  • सूचना प्रौद्योगिकी समिति और सामाजिक न्याय से जुड़े काम.

यह भी पढ़ें- मंच पर पहुंचे PM मोदी ने बंगाल की जनता को अनोखे अंदाज में किया नमन, शुभेंदु के शपथग्रहण का यादगार पल

जुलाई 2021:

मोदी सरकार में राज्य मंत्री बने. गृह मंत्रालय और युवा मामले व खेल मंत्रालय की जिम्मेदारी निभाई. खास बात ये है कि 35 साल की उम्र में वे सबसे युवा केंद्रीय मंत्रियों में शामिल हुए.

राज्य राजनीति में वापसी

2021 में दिनहाटा से विधायक चुने गए. लेकिन सांसद पद बनाए रखने के लिए विधायक पद छोड़ दिया. 

2024 लोकसभा चुनाव में हार

2026 विधानसभा चुनाव: माथाभांगा से जीत

अब बंगाल सरकार में मंत्री बनकर नई भूमिका

यह भी पढ़ें- शुभेंदु की शपथ में जिस बुजुर्ग के पीएम मोदी ने पैर छुए, वो कौन हैं? जानिए माखनलाल सरकार के बारे में

विवाद भी जुड़े रहे

जुलाई 2021 में उनकी नागरिकता को लेकर सवाल उठे थे. कांग्रेस ने उन पर बांग्लादेशी होने का आरोप लगाया था. हालांकि, खुद निसिथ प्रमाणिक और भाजपा दोनों ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था.

उत्तर बंगाल में मजबूत पकड़

निसिथ उत्तर बंगाल में मजबूत पकड़ रखते हैं.  राजबंशी समुदाय में प्रभाव है. युवा वोटरों में लोकप्रिय हैं और संगठन और चुनावी रणनीति में सक्रिय भूमिका निभाते हैं. उनका मंत्री बनना भाजपा की उत्तर बंगाल और युवा नेतृत्व को मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com