India Coronavirus : कोरोनावायरस महामारी के जूझते हुए दुनिया को एक साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है. इस महामारी पर कुछ हद तक काबू पाया जा सका है और कई देशों में इसके खिलाफ वैक्सीनेशन भी शुरू हो चुका है लेकिन इसका अंत अभी भी बहुत दूर दिखाई दे रहा है. हालांकि, विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख तेद्रोस अधानोम घेब्रायसस सहित विश्व के कई नेताओं ने वायरस के खिलाफ लड़ाई में भारत के कदमों की तारीफ की है. WHO चीफ ने मंगलवार को एक ट्वीट कर महामारी के खिलाफ वैक्सीन निर्माता बनने के उसके संकल्प और कोशिशों को लेकर उसकी तारीफ की.
उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'भारत एक के बाद एक निर्णायक कदम उठा रहा है और दिखा रहा है कि वो कोविड-19 महामारी को खत्म करने के लेकर संकल्पित है. दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीन निर्माता के तौर पर वो ऐसा करने में सक्षम भी है.' उन्होंने पीएम मोदी को टैग करते हुए लिखा कि 'अगर हम साथ आकर काम करें तो हम हर जगह पर वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित लोगों को प्रभावी और सुरक्षित वैक्सीन उपलब्ध करा सकते हैं.'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
#India continues to take decisive action & demonstrate its resolve to end #COVID19 pandemic. As the ????'s largest vaccine producer it's well placed to do so.
— Tedros Adhanom Ghebreyesus (@DrTedros) January 4, 2021
If we #ACTogether, we can ensure effective & safe vaccines are used to protect the most vulnerable everywhere @narendramodi
बता दें कि Drug Controller General of India ने रविवार को भारत में कोविड के खिलाफ स्वदेश निर्मित वैक्सीन कोवैक्सीन के इमरजेंसी यूज़ को अनुमति दे दी थी, इसके साथ ही भारत में बड़े स्तर पर वैक्सीनेशन ड्राइव शुरू करने की तैयारी हो रही है. सभी राज्यों में पहले ही वैक्सीन के ड्राई रन कराए जा रहे हैं, ताकि इस ऑपरेशन में आने वाली मुश्किलों और जरूरतों का अनुमान लग सके.
भारत में भी वैक्सीन उपलब्ध होने के मौके पर Bill & Melinda Gates Foundation के सह-अध्यक्ष और अरबपति बिजनेसमैन बिल गेट्स ने भी भारत की तारीफ की है. उन्होंने सोमवार को ट्विटर पर PMO को टैग करते हुए एक ट्वीट किया और कहा कि 'ऐसे में जब दुनिया कोविड-19 महामारी को खत्म करने की कोशिशों में जुटी है तो भारत की साइंटिफिक इनोवेशन और वैक्सीन उपलब्ध कराने की क्षमता में भारत का नेतृत्व देखना अच्छा लग रहा है.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं