- दिल्ली सीएम केजरीवाल से ईडी की 2 नवंबर को पूछताछ
- केजरीवाल की उपस्थिति में कैसे चलेगी आप की सरकार
- अतिशी और सौरभ भारद्वाज के कंधों पर ज्यादा
आम आदमी पार्टी यह मानकर चल रही है कि गुरुवार 2 नवंबर को जब अरविंद केजरीवाल प्रवर्तन निदेशालय यानि ED की दफ्तर पूछताछ के लिए जाएंगे तो उनकी गिरफ्तारी तय है. तो ऐसे में सवाल उठता है कि फिर दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार कैसे चलेगी. आम आदमी पार्टी का फाइनल प्लान तो अभी सामने नहीं आया है लेकिन पार्टी के भीतर जो चर्चा चल रही है उसके मुताबिक अगर गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ED गिरफ्तार भी कर लेती है तो भी अरविंद केजरीवाल अपने पद पर बने रहेंगे.
कानूनी बाध्यता से कोई दिक्कत नहीं
ऐसी कोई कानूनी बाध्यता भी नहीं है कि कोई मुख्यमंत्री अगर गिरफ्तार हो जाए तो उसको पद छोड़ना पड़ता हो. हालांकि आपको बता दें कि देश के इतिहास में आज तक ऐसा कभी नहीं हुआ कि मौजूदा मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया गया हो लेकिन अगर केजरीवाल गिरफ्तार हुए भी तो भी दिल्ली की सरकार जेल से चल सकती है. केजरीवाल सरकार के मंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस बात का इशारा करते हुए कहा था कि '' अगर सारे नेताओं को इस तरह से ही जेल में डाला जाएगा तो जाहिर है जेल से ही सरकार और पार्टी चलेगी''
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
केजरीवाल के पास नहीं कोई भी विभाग
अरविंद केजरीवाल ने सरकार में कोई विभाग अपने पास नहीं रखा हुआ ऐसे में रोजमर्रा के काम का आज और फाइलों आदि पर दस्तखत करने की समस्या भी उनके साथ नहीं होगी. लेकिन एक मुख्यमंत्री के तौर पर नियमित रूप से जो फैसले लेने होते हैं या मंत्रियों और अधिकारियों के साथ चर्चा करनी होती है.वह अरविंद केजरीवाल जेल में रहते हुए कैसे करेंगे यह देखना होगा. अगर अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार होते हैं तो ऐसे में सरकार और पार्टी का काफी सीमा अतिशी और सौरभ भारद्वाज के कंधों पर आने की संभावना है.
आतिशी को मिल सकता है अहम रोल
आतिशी इस समय दिल्ली सरकार के ज्यादातर विभाग संभाल रही हैं ऐसे में सरकार चलाने में उनका अहम रोल रह सकता है. साथ मे पार्टी का सबसे बड़ा महिला चेहरा भी आतिशी हैं तो पार्टी में भी उनका अहम रोल रह सकता है. सौरभ भारद्वाज के पास दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्रालय जैसा बेहद अहम मंत्रालय है. इसके अलावा शहरी विकास मंत्रालय इसके तहत दिल्ली नगर निगम आता है वह भी सौरभ भारद्वाज के पास है. सौरभ भारद्वाज अभी भी पार्टी की काफी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और आगे भी पार्टी में काफी जिम्मेदारी उनके कंधों पर आने की संभावना है.
खासतौर से संकट के समय किस तरह से मीडिया को फेस करना है और कैसे अपनी बात समझानी है, इस काम में सौरभ भारद्वाज निपुण माने जाते हैं.
ये भी पढ़ें : "MCD के 5000 सफाई कर्मचारी होंगे स्थायी": CM अरविंद केजरीवाल का ऐलान
ये भी पढ़ें : NGO फंड में गड़बड़ी मामले में तीस्ता सीतलवाड़ और उनके पति को सुप्रीम कोर्ट से राहत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं