गंगासागर से तीर्थयात्रियों को ले जा रही दो नौकाएं कल रात कोहरे और कम ज्वार के कारण समुद्र में फंस गई. जानकारी के अनुसार इनमें 500 से 600 तीर्थयात्री सवार थे. यात्रियों के फंसे होने की सूचना मिलने के बाद राज्य प्रशासन ने फौरन राहत सामग्री और बचाव अभियान शुरू किया. गंगासागर में फंसे तीर्थयात्रियों को बचाने के लिए भारतीय तटरक्षक ने होवर क्राफ्ट तैनात किए हैं और इनको वहां से निकाला गया.
West Bengal| 2 passenger ferries carrying 500 to 600 pilgrims from Gangasagar were stranded in ocean due to fog & low tide since last night. State administration sent relief items for the pilgrims & two Hovercrafts of the Indian Coast Guard conducting the rescue operation pic.twitter.com/DCwl5zWFaS
— ANI (@ANI) January 16, 2023
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दरअसल ‘मकर संक्रांति' के अवसर पर हर साल गंगासागर में मेला आयोजित होता है. पवित्र स्नान करने के लिए देशभर से लाखों श्रद्धालु यहां आते हैं. मेला का प्रभार संभाल रहे पश्चिम बंगाल के ऊर्जा एवं खेल मंत्री अरुप बिश्वास ने बताया, ‘‘पांच जनवरी से लेकर 14 जनवरी को मंकर संक्रांति तक करीब 40 लाख श्रद्धालु गंगासागर मेला में आ चुके हैं, जिनमें से अधिकतर अपने-अपने घरों को लौट चुके हैं.''
तमिलनाडु के मदुरै में जल्लीकट्टू कार्यक्रम के दौरान करीब 60 घायल: अधिकारी
उन्होंने बताया कि शनिवार को शाम छह बजकर 53 मिनट पर मकर संक्रांति का स्नान शुरू हुआ और सर्दी के बावजूद लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई और कपिल मुनि आश्रम में दर्शन किए.
दो श्रद्धालुओं की हुई मौत
मेले के दौरान दो श्रद्धालुओं की शनिवार को मौत हो गई थी. जिनकी पहचान ओडिशा के रहने वाले 72 वर्षीय प्रताप चंद्र गिरि और बिहार निवासी 73 वर्षीय बियोला देवी के तौर पर की गई है.
मंत्री ने बताया कि अब तक 3,500 श्रद्धालुओं ने ‘ई-स्नान' सेवा का लाभ लिया है, जिसके तहत ऑनलाइन ऑर्डर करने पर व्यक्ति के घर पर गंगासागर का पवित्र जल पहुंचाया जाता है. उन्होंने बताया कि गंगासागर मेला के दौरान ई-दर्शन के माध्यम से अब तक करीब 60 लाख लोगों ने कपिल मुनी मंदिर में दर्शन किए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं