- चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में कुल 91 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए हैं
- 6,006,675 मतदाताओं की जांच के दौरान 2,716,393 नाम हटाए जाने की पुष्टि की गई है
- सीमावर्ती जिलों जैसे कूचबिहार, उत्तर दिनाजपुर, मालदा और मुर्शिदाबाद में बड़ी संख्या में नाम काटे गए हैं
पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच चुनाव आयोग ने फिर वोटर्स की छटनी की है. आयोग की नई लिस्ट से 91 लाख वोटर्स हटा दिए गए हैं. इस बार इलेक्शन कमीशन ने जिला वार मतदाताओं की लिस्ट जारी की है जिसमें इतनी बड़ी संख्या में लोगों के नाम हटाए गए हैं. चुनाव आयोग ने बताया कि कुल 6,006,675 मतदाता जांच के घेरे में थे, जिनमें से 2,716,393 नाम हटा दिए गए.
किन जिलों से हटे ज्यादा नाम?
28 फरवरी को प्रकाशित शुरुआती अंतिम सूची में 6,366,952 लोगों के नाम बाहर किए गए थे. इसके परिणामस्वरूप, हटाए गए नामों की कुल संख्या अब 90 लाख से अधिक (कुल 9,083,345) हो गई है. सीमावर्ती जिले जैसे कूचबिहार, उत्तर दिनाजपुर, मालदा, मुर्शिदाबाद, नदिया, उत्तर और दक्षिण 24 परगना उन जगहों में शामिल हैं, जहां मतदाता सूची से बड़ी संख्या में नाम काटे गए हैं.
और नाम जुड़ सकते हैं
चुनाव आयोग ने बताया कि जांच के अधीन 6,006,675 मतदाताओं में से 5,984,512 व्यक्तियों का डिटेल प्रकाशित कर दिया गया है.हालांकि बाकी बचे 22,163 मतदाताओं के मामलों को सुलझा लिया गया है, लेकिन अभी तक उन पर डिजिटल हस्ताक्षर नहीं हुए हैं.यह प्रक्रिया पूरी होते ही, हटाए गए मतदाताओं की सूची में कुछ और नाम जुड़ सकते हैं.
यह भी पढ़ें- बंगाल चुनाव का गणित: कटे वोटरों के नाम जोड़ने की जद्दोजहद में TMC, इसी पर टिका नतीजा!
यह भी पढ़ें- बंगाल SIR: मालदा कांड में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, सभी 12 FIR की जांच NIA को सौंपने का आदेश
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं