विज्ञापन

मणिपुर में फिर हिंसा, रॉकेट लॉन्‍चर हमले में 2 बच्चों की मौत के बाद बिगड़े हालात

मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में रॉकेट लॉन्‍चर के हमले में दो बच्चों की मौत के बाद हालात गंभीर हो गए हैं. बिष्‍णुपुर जिले में हुई इस घटना के बाद तुरंत विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए और आक्रोशित स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए.

मणिपुर में फिर हिंसा, रॉकेट लॉन्‍चर हमले में 2 बच्चों की मौत के बाद बिगड़े हालात
  • मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में रॉकेट लॉन्चर हमले में दो बच्चों की मौत होने से हिंसा भड़क उठी है
  • हमला मोइरांग पुलिस स्टेशन क्षेत्र में रात करीब एक बजे कुकी उग्रवादियों द्वारा किया गया था
  • विस्फोट में पांच वर्ष के लड़के और पांच महीने की बच्ची मारे गए तथा उनकी मां गंभीर रूप से घायल हुईं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बिष्‍णुपुर:

मणिपुर में हिंसा की आग एक बार फिर भड़क गई है. मंगलवार तड़के बिष्णुपुर जिले में रॉकेट लॉन्चर हमले में दो बच्चों की मौत हो गई. इस हमले के बाद हिंसा भड़क उठी, जिससे बाद पूरे जिले में दहशत का माहौल है. यह हमला मोइरांग पुलिस स्टेशन के अंतर्गत ट्रोंगलाओबी अवांग लेइकाई में रात करीब 1 बजे हुआ, जहां कुकी उग्रवादियों द्वारा दागा गया एक रॉकेट एक घर पर जा गिरा. इस विस्फोट में एक 5 वर्षीय लड़के और एक 5 महीने की बच्ची की मौत हो गई.

रॉकेट लॉन्‍चर की चपेट में दो बच्‍चे और उनकी मां आ गईं. मां गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिसमें बाद उन्‍हें राज मेडिसिटी अस्पताल ले जाया गया. दोनों बच्चों को अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया, जबकि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है. 

दो तेल टैंकरों में लगाई आग

बिष्‍णुपुर जिले में हुई इस घटना के बाद तुरंत विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए और आक्रोशित स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए. स्थिति और भी गंभीर हो गई, जब मोइरांग में दो तेल टैंकरों और चुराचंदपुर जा रहे माल से लदे एक ट्रक को आग लगा दी गई. गुस्से में आए प्रदर्शनकारियों ने मोइरांग पुलिस स्टेशन का घेराव भी किया और तत्काल कार्रवाई की मांग की. तनाव बढ़ने पर पुलिस स्टेशन के गेट के सामने टायर और मलबा जलाया गया.

ये भी पढ़ें :- आसमान में 'देवदूत' बनीं मणिपुर की बेटी, फ्लाइट में बचाई 21 साल की युवती की जान, CM ने भी किया सलाम

हालात बिगड़े, भारी सुरक्षाबल तैनात 

इस पूरे इलाके में स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है और आगे की स्थिति बिगड़ने से रोकने के लिए सुरक्षा बलों को भारी संख्या में तैनात किया गया है. मौके पर पहुंचे मोइरांग विधायक थ. शांति सिंह ने हत्याओं की कड़ी निंदा करते हुए इसे 'आतंकवाद से कम नहीं' बताया. उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

ये भी पढ़ें :- मणिपुर हिंसा केस: निर्वस्त्र घुमाने के आरोपी की जमानत के खिलाफ CBI सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नोटिस जारी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com