पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आरामबाग में मतगणना के दौरान हिंसा होने का दावा किया है. यही नहीं बीजेपी का दावा है कि पार्टी दफ्तर में आग लगा दी गई. भाजपा ने आगजनी के लिए तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है. हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने बीजेपी के आरोपों से इनकार किया है. बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने घटना का वीडिय़ो भी शेयर किया है.
हालांकि, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुुप्रीमो ममता बनर्जी ने कहा कि वे बीजेपी के कार्यकर्ता थे, जो आरामबाग से पार्टी की उम्मीदवार सुजाता मंडल का पीछा कर रहे थे और पोलिंग बूथ के पास उनके सिर पर हमला किया.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने हिंसा को लेकर कहा, "ममता जी को जीत की बधाई! हम जनता का फैसला स्वीकार करते हैं और वादा करते हैं कि विधानसभा में विपक्ष की रचनात्मक भूमिका निभाएंगे लेकिन, आप अपने कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहने के निर्देश दें, ताकि वे जीत की ख़ुशी में हमारे कार्यालयों को नुकसान न पहुंचाएं.
.@MamataOfficial जी को जीत की बधाई! हम जनता का फैसला स्वीकार करते हैं और वादा करते हैं कि विधानसभा में विपक्ष की रचनात्मक भूमिका निभाएंगे। लेकिन, आप अपने कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहने के निर्देश दें, ताकि वे जीत की ख़ुशी में हमारे कार्यालयों को नुकसान न पहुंचाएं। pic.twitter.com/s0ZhdwibLv
— Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) May 2, 2021
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बीजेपी नेता संबित पात्रा ने कहा कि जैसे-जैसे पश्चिम बंगाल के चुनाव नतीजे आ रहे हैं, तृणमूल कांग्रेस के गुंडे बीजेपी दफ्तरों और कार्यकर्ताओं पर हमला कर रहे हैं. टीएमसी के गुंडों ने आरामबाग में बीजेपी दफ्तर को आग के हवाले कर दिया. टीएमसी कार्यकर्ताओं ने बेलघाट में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमला किया. इस तरह की घटना शिवपुर, दुर्गापुर, उत्तर बर्धमान में भी हुई.
After results for West Bengal assembly came in, TMC goons burnt down BJP's party office in Arambagh... Is this what Bengal will have to suffer for the next 5 years? pic.twitter.com/5GBKLmirGQ
— Amit Malviya (@amitmalviya) May 2, 2021
बंगाल चुनाव नतीजों की बात करें तो तृणमूल कांग्रेस 210 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है. वहीं, 200 सीटे जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही बीजेपी 75 सीटों पर आगे चल रही है. बता दें कि बंगाल में हिंसा की घटनाओं को लेकर बीजेपी दो साल के ज्यादा समय से आवाज उठा रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं