पश्चिम बंगाल पुलिस ने फाल्टा में TMC नेता जहांगीर खान की एक बार फिर परेड कराई. इस दौरान करीब 4 घंटे तक जहांगीर को पुलिस ने सड़कों पर घुमाया. जहां वह हाथ जोड़े और कान पकड़कर लोगों से माफी मांगता दिखा. जहांगीर खान की परेड का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इससे पहले भी जब पुलिस ने कट मनी केस में जहांगीर खान को गिरफ्तार किया था. तब भी उसकी परेड निकाली थी. टीएमसी ने जहांगीर खान को दक्षिण 24 परगना जिले की फाल्टा सीट से प्रत्याशी बनाया था. लेकिन चुनाव से आखिरी वक्त में वह पीछे हट गया था और फरार हो गया था.
TMC के पुष्पा ने जोड़े हाथ
पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स 8 जून को TMC नेता जहांगीर खान को नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया था. बाद में उसे दक्षिण 24 परगना जिले के फाल्टा इलाके में लाया गया और 11 जून को उसकी परेड निकाली थी. बताया जा रहा है कि उसके खिलाफ फाल्टा पुलिस स्टेशन में 7 एफआईआर दर्ज हैं. वहीं अब एक बार फिर उसकी परेड निकाली गई है. जहां पर हॉफ पेंट में था. पुलिस ने करीब 4 घंटे तक पूरे इलाके में जहांगीर की परेड निकली है. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान जहांगीर खान ने खुद को फिल्म 'पुष्पा' के हीरो की तरह बताया था. उसने कई मौकों पर पुष्पा झुकेगा नहीं साला डायलॉग भी चुनाव प्रचार के दौरान बोला था.
Jahangir Khan of the ‘Pushpa' infamy being paraded on the streets by cops, he is seen apologising to the public. Dressed in shorts, he is shamed in public, Calcutta HC has criticised this parading of accused. pic.twitter.com/UsrRmDNT6y
— Smita Prakash (@smitaprakash) June 15, 2026
चुनाव से पीछे हट गया था जहांगीर खान
2026 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने जहांगीर खान को फाल्टा सीट से प्रत्याशी बनाया था. हालांकि इस सीट पर चुनाव के दौरान हुई गड़बड़ियों की वजह से चुनाव रद्द कर दिया गया था. यहां बाद में दोबारा चुनाव कराया गया था. लेकिन चुनाव से 48 घंटे पहले ही जहांगीर खान पीछे हट गया था. उसने कहा था कि वह अपना नामांकन वापस ले रहा है. इसके बाद से ही वह अचानक से गायब हो गया था.
जहांगीर खान को पश्चिम बंगाल पुलिस अब कोलकाता लाने का तैयारी में है. जहांगीर खान पर पुलिस लगातार शिकंजा कसती नजर आ रही है. उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. जिस पर एक्शन हो रहा है.
ये भी पढ़ेंः टीएमसी के सांसदों के विलय की याचिका पर ऐक्शन में आया लोकसभा सचिवालय, 5-7 दिन में हो जाएगा फैसला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं