विज्ञापन

'अभी भी ईरान में कुछ ताकत बची है', क्या फिर कुछ बड़ा करने वाले हैं ट्रंप?

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हम बस हर कीमत पर जीतना चाहते हैं. हम बहुत अच्छा कर रहे हैं, हम उनके साथ भी अच्छा बनने की कोशिश कर रहे हैं.

'अभी भी ईरान में कुछ ताकत बची है', क्या फिर कुछ बड़ा करने वाले हैं ट्रंप?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर ताजा बयान दिया है. उनका कहना है कि ईरान के पास अभी भी कुछ ताकत बची है. उनके मुताबिक अमेरिका ने ईरान की नेवी, एयरफोर्स को खत्म कर दिया है, लेकिन यह नहीं कहा जा सकता कि वो पूर तरह शक्तिहीन हो चुके हैं. 

हमें सिर्फ जीतने से मतलब- ट्रंप

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हम बस हर कीमत पर जीतना चाहते हैं. हम बहुत अच्छा कर रहे हैं, हम उनके साथ भी अच्छा बनने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन यह तो सच है कि हमने उन्हें पूरी तरह बर्बाद कर दिया है. उनके पास अब कोई नेवी नहीं बची है, उनके पास अब कोई एयरफोर्स नहीं है. हां हम यह नहीं कह सकते कि वो पूरी तरह बर्बाद हो चुके हैं, कुछ ताकत है अभी भी, लेकिन बहुत ही कम. हमें तो बस जीतने से मतलब है.

ओबामा डील पर ट्रंप का तंज

ट्रंप आगे कहते हैं कि बात बहुत साधारण सी है, ईरान के पास किसी भी कीमत पर परमाणु हथियार नहीं हो सकता है. ईरान के पास यह कभी नहीं होने वाला है. अगर ऐसा कभी हुआ तो मिडिल ईस्ट खत्म हो जाएगा. अगर मैंने समय रहते ओबामा डील को रद्द नहीं किया होता आज ईरान एक परमाणु शक्ति होता.

इजरायल के साथ रिश्तों पर ट्रंप

इजरायल संग रिश्तों पर भी राष्ट्रपति ट्रंप ने बड़ी बात बोली है. उनका कहना है कि हमारी इजरायल के साथ एक सहमति जरूर है. इजरायल ने हमारी मदद की है, वो हमारे साथ अच्छे रहे हैं. वहां स्थिति काफी जटिल है. कभी किसी ने पहले नहीं सोचा था कि हमास को खत्म किया जा सकता है, लेकिन यही दिखाता है कि ईरान में हमारा अभियान कितना सफल रहा है. आज से चार या पांच महीने पहले ऐसी किसी डील के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता था.

ये भी पढ़ें- भविष्य के युद्धों की डरावनी कहानी

ईरान को फिर धमकी

वैसे राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को फि धमकी भी दी है. उन्होंने दो टूक कहा है कि अगर भविष्य में फिर जरूरत पड़ी तो ईरान पर इससे भी बड़ी और कड़ी कार्रवाई की जा सकती है. यह कोई पहली बार नहीं है जब ट्रंप द्वारा ईरान को इस तरह से धमकी दी गई हो. समय-समय पर वे एक बड़े अमेरिकी हमले के संकेत दे चुके हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Donald Trump, Iran, Iran Israel War
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com