विज्ञापन

बंगाल में BJP को बंपर वोट, OBC-SC-ST ने जमकर दिया साथ, Todays Chanakya का एग्जिट पोल

बंगाल चुनाव पर Todays Chanakya के एग्जिट पोल में बीजेपी को बड़ी बढ़त मिल रही है. बीजेपी को बंगाल में लगभग आधा वोट शेयर मिलता दिख रहा है.

बंगाल में BJP को बंपर वोट, OBC-SC-ST ने जमकर दिया साथ, Todays Chanakya का एग्जिट पोल

पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर नया एग्जिट पोल सामने आया है. Todays Chanakya के इस एग्जिट पोल में बीजेपी को बंगाल में प्रचंड बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है. इस सर्वे के अनुसार बंगाल में बीजेपी को 192 सीटें मिल सकती हैं. वहीं टीएमसी को 100 सीटें मिलेंगी. इस एग्जिट पोल में बीजेपी और टीएमसी को मिला वोट शेयर भी काफी दिलचस्प है.

बीजेपी को 48% वोट शेयर

Todays Chanakya के इस एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी को 48 फीसदी वोट शेयर मिल रहा है. यह आधे वोट यानी 50 फीसदी से महज 2% ही कम है. वहीं सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका मिला है. टीएमसी को 38 फीसदी वोट शेयर मिल रहा है. पिछले चुनाव में जहां टीएमसी ने भारी बहुमत हासिल किया था, वहीं इस साल 38 फीसदी वोट शेयर के बाद भी पार्टी को सिर्फ 100 सीटें मिल रही हैं. अन्य को भी 14% वोट शेयर मिल रहा है, इसमें कांग्रेस भी शामिल है.

Latest and Breaking News on NDTV

71% मुस्लिम TMC के साथ

पश्चिम बंगाल में धार्मिक और जातीय ध्रुवीकरण भी देखने को मिला है. एग्जिट पोल के अनुसार, राज्य में 71 फीसदी मुस्लिम वोट टीएमसी के साथ दिख रहे हैं. वहीं 8% मुस्लिम वोट बीजेपी को मिलता दिख रहा है. वहीं ओबीसी और दलित वोट बड़ी संख्या में बीजेपी को मिला है. कुल 67% SC, 61% ओबीसी और 51% एसटी वोट बीजेपी को मिल रहा है.

Latest and Breaking News on NDTV

बंगाल में बन सकती है बीजेपी सरकार

बता दें कि टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने का अनुमान है. एग्जिट पोल में बीजेपी+ को 192 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) 100 सीटों पर सिमटती दिख रही है. अन्य को सिर्फ 2 सीटें मिलती दिख रही हैं. पश्चिम बंगाल में विधानसभा की 294 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए 148 सीटें जरूरी हैं. 

यह भी पढ़ें: Today's Chanakya Exit Poll में बंगाल में BJP+ की बन रही है सरकार, जान लीजिए किसे मिल रही हैं कितनी सीटें

लेखक के बारे में
img
अनुभव शाक्य
chief sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Bengal Exit Poll, West Bengal Exit Poll 2026, West Bengal Exit Poll News, West Bengal Exit Poll Live, West Bengal Exit Poll Result 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com