विज्ञापन

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव.... कैमरे पर न बोलने वाले वोटर ने किसे जिता दिया?

NDTV की रिपोर्टर मनोज्ञा लोईवाल ने बताया कि महिला मतदाता अपने मतदान को लेकर पूरी तरह खामोश नजर आ रही हैं. वे कैमरे के सामने यह खुलकर नहीं बता रहीं कि उन्होंने किसे वोट दिया है.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान का शोर अब थम चुका है और सभी की निगाहें नतीजों पर टिकी हैं. हालांकि, मतगणना से पहले बंगाल की हवाओं में एक गहरा सस्पेंस तैर रहा है. अलग-अलग एग्जिट पोल अपनी-अपनी गणना के आधार पर अलग-अलग राजनीतिक दलों की जीत के दावे कर रहे हैं, जिससे ऊंट किस करवट बैठेगा, यह कहना फिलहाल मुश्किल है. इन सबके बीच सबसे बड़ा सवाल उस 'साइलेंट वोटर' को लेकर है, जो पूरे चुनाव के दौरान कैमरे और चुनावी चर्चाओं से दूर रहा.

बंगाल की राजनीति पर करीबी नजर रखने वाली NDTV की रिपोर्टर मनोज्ञा लोईवाल ने बताया कि महिला मतदाता अपने मतदान को लेकर पूरी तरह खामोश नजर आ रही हैं. वे कैमरे के सामने यह खुलकर नहीं बता रहीं कि उन्होंने किसे वोट दिया है. उनका यह रवैया किसी बड़े राजनीतिक उलटफेर का संकेत माना जा रहा है.

रिपोर्टर मनोज्ञा लोईवाल ने बताया कि बंगाल में इस बार चुनाव आयोग अपनी भूमिका निभा चुका है और असली किंग मेकर जनता है. उन्होंने कहा कि इसके पीछे कई कारण हैं. सबसे अहम बात यह है कि महिला मतदाताओं ने बेहद खामोशी से मतदान किया है. चुपचाप फूल के निशान पर तो मुहर लगी है, लेकिन वह फूल किस पार्टी का है, यह साफ तौर पर किसी को नहीं पता.

मनोज्ञा लोईवाल ने कहा कि यहां हर एक किलोमीटर पर माहौल, प्रतिक्रिया और अंदाज बदल जाता है. उन्होंने यह भी याद दिलाया कि नोटबंदी के समय महिलाओं के पास से बड़ी मात्रा में नकदी सामने आई थी, लेकिन इस बार महिलाएं यह स्पष्ट करने से बच रही हैं कि उन्होंने किसे वोट दिया है. यह चुप्पी किसी बड़े राजनीतिक संकेत की ओर इशारा करती है.

ये भी पढ़ें :  बंगाल में डायमंड हार्बर और मगराहाट के 15 बूथों पर शनिवार को फिर से कराया जाएगा मतदान: EC

लेखक के बारे में
img
आलोक कुमार ठाकुर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Bengal Assembly Elections, Bengal Assembly Election Counting, Bengal Election Exit Poll, BJP, TMC
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com