विज्ञापन

पश्चिम बंगाल चुनाव: बीजेपी ने जारी की 111 कैडिंडेट की दूसरी लिस्ट, रूपा गांगुली भी लड़ेंगी

बीजेपी ने पूर्व सांसद अर्जुन सिंह नोआपारा विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर ताल ठोंकेगे.इसके अलावा पहली की लिस्ट में एक नाम में बदलाव किया गया है. बिष्णुपुर सुरक्षित सीट से विस्वजीत खान को कैंडिडेट बनाया गया है. पहले यहां से अग्नीश्वर नस्कर को पार्टी ने टिकट दिया था.

पश्चिम बंगाल चुनाव: बीजेपी ने जारी की 111 कैडिंडेट की दूसरी लिस्ट, रूपा गांगुली भी लड़ेंगी
पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर बीजेपी ने जारी की दूसरी लिस्ट
NDTV
  • पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने दूसरी सूची में 111 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं
  • रूपा गांगुली सोनापुर दक्षिण से और अर्जुन सिंह नोआपारा विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार होंगे
  • पहली सूची में बिष्णुपुर सुरक्षित सीट से अग्नीश्वर नस्कर की जगह विस्वजीत खान को उम्मीदवार बनाया गया है

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है. इस लिस्ट में कुल 111 उम्मीदवारों का नाम शामिल हैं. इस बार के चुनाव में बीजेपी के टिकट पर रूपा गांगुली भी चुनाव लड़ने जा रही हैं. दूसरी लिस्ट में बीजेपी ने 111 कैंडिडेट के नाम शामिल किया है.पूर्व राज्यसभा सांसद रूपा गांगुली सोनापुर दक्षिण से चुनाव मैदान में उतरेंगी. वहीं, पूर्व सांसद अर्जुन सिंह नोआपारा विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर ताल ठोंकेगे.इसके अलावा पहली की लिस्ट में एक नाम में बदलाव किया गया है.

बिष्णुपुर सुरक्षित सीट से विस्वजीत खान को कैंडिडेट बनाया गया है. पहले यहां से अग्नीश्वर नस्कर को पार्टी ने टिकट दिया था.बीजेपी ने जॉयपुर सीट पर बिस्वजीत महतो को समर्थन देने का ऐलान किया है.ये बीजेपी समर्थित प्रत्याशी होंगे.कुछ दिन पहले ही तृणमूल कांग्रेस ने भी 291 सीटों के लिए अपने सभी उम्मीदवारों का नाम जारी किया था. 

आपको बता दें कि इस बार के चुनाव में कुछ सीटों पर दिलचस्प मुकाबले की उम्मीद जताई जा रही है. सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी नंदीग्राम की जगह भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ने जा रही हैं.विधानसभा चुनाव से पहले भवानीपुर सीट राज्य की राजनीति का सबसे बड़ा केंद्र बनकर उभरी है.इस सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के बीच सीधी टक्कर की चर्चा तेज हो गई है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह मुकाबला सिर्फ एक सीट का नहीं, बल्कि बंगाल में राजनीतिक वर्चस्व की असली परीक्षा साबित हो सकता है. 

2021 से शुरू हुई सियासी प्रतिद्वंद्विता

ममता बनर्जी और सुवेंद्र अधिकारी के बीच टकराव की शुरुआत 2021 विधानसभा चुनाव से हुई थी. तब ममता बनर्जी ने अपनी सुरक्षित भवानीपुर सीट छोड़कर नंदीग्राम में सुवेंदु अधिकारी को चुनौती दी थी. उस चुनाव में ममता बनर्जी को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन बाद में भवानीपुर उपचुनाव जीतकर उन्होंने मुख्यमंत्री पद बरकरार रखा. अब 2026 में फिर से भवानीपुर सीट को लेकर सियासी तापमान बढ़ गया है और इसे प्रतिष्ठा की लड़ाई माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: बंगाल चुनाव 2026: कितने अलग-अलग हैं भवानीपुर और नंदीग्राम, ममता और सुवेंदु की चुनौती क्या होगी

यह भी पढ़ें: बैज और विक्ट्री साइन... उम्मीदवारों के ऐलान से ठीक पहले ममता का ये अंदाज, आत्मविश्वास या विपक्ष के लिए चुनौती?

लेखक के बारे में
img
अखिलेश शर्मा
Executive Editor, NDTV India
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP Second List In West Bengal, West Bengal Assembly Election 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com