विज्ञापन

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: अमित शाह ने जारी किया BJP का घोषणापत्र, देखिए किसके लिए क्या वादा

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है. बीजेपी ने कई बड़े वादे किए हैं.

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: अमित शाह ने जारी किया BJP का घोषणापत्र, देखिए किसके लिए क्या वादा
  • BJP ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए महिला, युवा और किसानों पर केंद्रित घोषणापत्र जारी किया
  • विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे, पहले चरण में 23 अप्रैल और दूसरे में 29 अप्रैल को मतदान होगा
  • घोषणापत्र में समान नागरिक संहिता लागू करने और घुसपैठियों की पहचान कर निकाले जाने का वादा शामिल है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने चुनावी अभियान को तेज करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा शुक्रवार, 10 अप्रैल को पार्टी का घोषणापत्र जारी किया. बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में महिलाओं युवाओं और किसानों पर फोकस करते हुए कई बड़े ऐलान किए हैं.

दो चरणों में होगा मतदान

पश्चिम बंगाल में इस बार विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे. पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. वहीं तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर एक ही चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा.

‘संकल्प पत्र' में विकास और सुरक्षा का खाका

घोषणापत्र जारी करते हुए अमित शाह ने कहा कि भाजपा का ‘संकल्प पत्र' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को आगे बढ़ाने वाला दस्तावेज है. उन्होंने इसे राज्य के विकास, सुरक्षा और सुशासन का रोडमैप बताया. इस घोषणापत्र में खास तौर पर महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए बड़े वादे किए गए हैं.

घोषणापत्र की प्रमुख बातें

कानून और शासन

  • सरकार बनने के 6 महीने के भीतर समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने का वादा.
  • घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें बाहर निकालने की कार्रवाई.
  • ‘कट मनी' और सिंडिकेट राज खत्म करने का संकल्प.
  • तृणमूल सरकार के 15 साल के कार्यकाल पर श्वेत पत्र जारी करने की घोषणा.

कर्मचारी और वेतन

  • सरकारी कर्मचारियों को केंद्र के बराबर महंगाई भत्ता (DA).
  • 90 दिनों के भीतर 7वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने का वादा.

महिला सशक्तिकरण

  • महिलाओं को हर महीने ₹3000 की आर्थिक सहायता.
  • 33% सरकारी नौकरियों में आरक्षण.
  • ‘दुर्गा सुरक्षा स्क्वाड' के जरिए महिलाओं की सुरक्षा मजबूत करने का वादा.
  • मुफ्त HPV टीकाकरण और कैंसर स्क्रीनिंग सुविधा.

युवा और रोजगार

  • 5 साल में 1 करोड़ रोजगार और स्वरोजगार के अवसर.
  • बेरोजगार युवाओं को नौकरी मिलने तक ₹3000 मासिक सहायता.

किसान और ग्रामीण अर्थव्यवस्था

  • धान, आलू और आम किसानों के लिए विशेष सहायता.
  • फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित करने का वादा.

स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचा

  • राज्य में आयुष्मान भारत योजना लागू करने की घोषणा.
  • उत्तर बंगाल में AIIMS, IIT और IIM जैसे बड़े संस्थान स्थापित करने का वादा.

उद्योग और मत्स्य क्षेत्र

  • पश्चिम बंगाल को प्रमुख औद्योगिक हब बनाने की योजना.
  • मछुआरों को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से जोड़ने का लक्ष्य.

भाजपा ने अपने घोषणापत्र के जरिए साफ संकेत दिया है कि वह चुनाव में विकास, सुशासन और भ्रष्टाचार के मुद्दों को केंद्र में रखकर मैदान में उतर रही है. पार्टी का दावा है कि यह संकल्प पत्र राज्य के हर वर्ग किसान, महिला, युवा और कर्मचारी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि यह घोषणापत्र चुनावी मैदान में कितना असर डालता है और मतदाता इसे किस तरह से स्वीकार करते हैं.

यह भी पढ़ें: 6 महीने में UCC , किसानों को 9 हजार और युवाओं-महिलाओं को 3 हजार, BJP के बंगाल की जनता से 10 बड़े वादे

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com