विज्ञापन

BJP Manifesto: 6 महीने में UCC , किसानों को 9 हजार और युवाओं-महिलाओं को 3 हजार, BJP के बंगाल की जनता से 10 बड़े वादे

बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने 10 बड़े वादे किए हैं. इसमें सरकारी कर्मचारियों के लिए 7वें वेतन आयोग से लेकर बेरोजगार युवाओं को हर महीने 3000 रुपये देने तक का वादा शामिल है

BJP Manifesto: 6 महीने में UCC , किसानों को 9 हजार और युवाओं-महिलाओं को 3 हजार, BJP के बंगाल की जनता से 10 बड़े वादे
  • बीजेपी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए संकल्प पत्र जारी कर राज्य के कायाकल्प का रोडमैप पेश किया है
  • पार्टी ने सत्ता में आने के छह महीने के भीतर यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने का वादा किया है
  • महिलाओं को प्रतिमाह तीन हजार रुपये आर्थिक सहायता और बेरोजगार युवाओं को भत्ता देने की योजना घोषित की गई है

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले बीजेपी ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बंगाल के कायाकल्प और 'सोनार बांग्ला' के निर्माण का रोडमैप पेश किया गया है. बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में 'भय बनाम भरोसा' के मुद्दे पर फोकस किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपनी रैलियों में इन 'छह गारंटियों' के माध्यम से टीएमसी के 15 साल के शासन को 'कालरात्रि' बताते हुए भ्रष्टाचार पर कड़े प्रहार और विकास के नए युग का वादा किया है. बीजेपी ने बंगाल के लिए कौन से 10 बड़े वादे किए हैं? आइए बताते हैं.

बंगाल में बीजेपी ने किए ये 10 बड़े वादे

  1. सत्ता में आने के 6 महीने के भीतर बंगाल में UCC लागू करने का वादा.
  2. हर महिला के बैंक खाते में प्रतिमाह 3,000 रुपये का ट्रांसफर कर आर्थिक सहायता की जाएगी.
  3. सरकारी कर्मचारियों के लिए सरकार गठन के 45 दिनों के भीतर 7वां वेतन आयोग लागू करने की गारंटी
  4. सीमा पार से होने वाली घुसपैठ को पूरी तरह बंद करने और शरणार्थियों को संवैधानिक अधिकार देने का संकल्प
  5. बेरोजगार युवाओं के लिए 3,000 रुपये प्रतिमाह का भत्ता और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 15000 रुपये की सहायता
  6. हम PM किसान योजना में 3,000 रुपये की अतिरिक्त राशि जोड़ेंगे, जिससे किसानों को कुल 9,000 रुपये सालाना मिलेंगे
  7. टीएमसी शासन के कथित 15 साल के 'सिंडिकेट राज' और भ्रष्टाचार की जांच के लिए एक 'श्वेत पत्र' जारी करने का ऐलान
  8. महिलाओं के खिलाफ अपराधों और पुराने घोटालों की फाइलें फिर से खोलकर दोषियों को जेल भेजने का वादा
  9. 'सोनार बांग्ला' के निर्माण के लिए बंगाल की खोई हुई सांस्कृतिक पहचान और गौरव वापस लाने का अभियान
  10. नए समुद्री बंदरगाह, प्रमुख नदियों पर पुल और सुंदरवन से दार्जिलिंग तक राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण का बड़ा लक्ष्य

'बंगाल के लोग चाहते हैं बदलाव'

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह घोषणापत्र बंगाल के हर वर्ग को निराशा से बाहर निकालने का एक जरिया है. यह विभिन्न प्रकार के भयों से घिरे किसानों के लिए एक नया रास्ता दिखाएगा. यह घोषणापत्र बंगाल की जनता के सामने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा परिकल्पित विकसित भारत का रोडमैप भी प्रस्तुत करेगा. लोग भयभीत और निराश हैं. लोग दिल से बदलाव चाहते हैं. आज हम बंगाल विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल के रूप में कार्य कर रहे हैं. 

दो चरणों में होगा मतदान

पश्चिम बंगाल में इस बार विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे. पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. वहीं, तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर एक ही चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा.

यह भी पढ़ें: महिलाओं को 3000, किसानों को 9000...बंगाल के लिए BJP के घोषणापत्र में बड़े वादे

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Bengal, Bjp Menifesto In Kolkata, Amit Shah, BJP Bengal 2026 Strategy, BJP Media Interaction
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com