CUET UG 2026 Re-exam : सीयूईटी यूजी (CUET UG) 2026 की परीक्षा दे रहे छात्रों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है. परीक्षा के दौरान आई तकनीकी दिक्कतों (Technical Disruption) को देखते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने एक बड़ा फैसला लिया है. NTA ने आधिकारिक तौर पर माना है कि कुछ परीक्षा केंद्रों पर सर्वर या अन्य तकनीकी गड़बड़ी के कारण उम्मीदवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और वे अपनी परीक्षा पूरी नहीं कर पाए. ऐसे सभी प्रभावित छात्रों को एजेंसी परीक्षा का एक और मौका देने जा रही है.
TCS iON को सख्त निर्देश, गड़बड़ी की करे जांच
NTA ने इस असुविधा के लिए खेद जताते हुए स्थिति को साफ किया है. एजेंसी ने परीक्षा का संचालन करने वाली तकनीकी सेवा प्रदाता कंपनी TCS iON को सख्त निर्देश दिए हैं. NTA ने कंपनी से इस गड़बड़ी का कारण (Root-Cause Analysis) पता लगाकर तुरंत रिपोर्ट सौंपने को कहा है.
Update on CUET (UG) 2026 — 30 May, Shift 1
— National Testing Agency (@NTA_Exams) May 30, 2026
Earlier today, some centres faced a technical glitch that delayed the start of Shift 1. We know this was stressful, and we're sorry for the anxiety it caused.
The technical service provider, TCS iON, has been asked to conduct a…
95% छात्रों ने दी परीक्षा, 3,765 को मिलेगा दूसरा मौका
राहत की बात यह रही कि तकनीकी समस्या दूर होने के बाद लगभग 95% उम्मीदवारों ने अपनी परीक्षा सफलतापूर्वक पूरी कर ली. हालांकि, इस अफरा-तफरी के बीच 3,765 छात्र ऐसे भी थे, जो बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन कराने के बाद भी परीक्षा शुरू होने का इंतजार नहीं कर सके और सेंटर से वापस लौट गए.
इन 3,765 छात्रों के लिए एनटीए दोबारा परीक्षा आयोजित करेगी. इस री-एग्जाम की नई तारीख और अन्य जरूरी जानकारियां जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएंगी. किसी भी तरह की जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइटों http://nta.ac.in और http://cuet.nta.nic.in पर ही छात्र भरोसा करें. इसके अलावा किसी भी तरह की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर: 011-40759000 और ईमेल आईडी: cuet-ug@nta.ac.in पर संपर्क करें.
TCS iON ने क्या कहा
A statement by K Krithivasan, CEO & MD TCS @NTA_Exams pic.twitter.com/cebDJw7E3y
— TCS iON (@TCS_iON) May 30, 2026
TCS iON का कहना है कि समस्या का समाधान तुरंत कर लिया गया और इस घटना के संबंध में एक बयान जारी किया. TCS के सीईओ और एमडी, के. कृतिवासन ने कहा, "एक तकनीकी खराबी के कारण आज सुबह की शिफ्ट में CUET-UG परीक्षा में लगभग दो घंटे की देरी हुई." कंपनी ने आगे कहा कि तकनीकी टीमों द्वारा समस्या की "तुरंत पहचान कर उसका समाधान कर दिया गया" और "परीक्षा की निष्पक्षता पर बिना किसी प्रभाव के" फिर से शुरू हो गई.
किसे मिलेगा दोबारा परीक्षा देने का चांस
जिन लोगों को पहली शिफ्ट में समस्या आई थी, वही रिएग्जाम में शामिल हो सकेंगे. जो लोग अब्सेंट थे उन्हें ये मौका नहीं मिलेगा.
तारीख और शिफ्टयह समस्या मुख्य रूप से 30 मई 2026 (30.05.2026) को आयोजित हुई शिफ्ट-1 (Shift-I) की परीक्षा में आई थी.
CUET 2026 एग्जाम: दिल्ली के कुछ केंद्रों में बदला गया टाइम, नोएडा के एक सेंटर में परीक्षा कैंसल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं