- रक्षाबंधन पर मौसम विभाग ने यूपी, एमपी, बिहार समेत 18 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.
- नेपाल की बाढ़ के बाद बिहार के कई जिलों में अलर्ट है. क्योंकि यहां गंगा समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है.
- मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने दवाब की वजह से बारिश की स्थिति बन रही है.
नेपाल की बाढ़ के बाद बिहार के 8 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. खगड़ियां जिले में गंगा नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं. जबकि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली-NCR समेत 18 राज्यों में 28 अगस्त को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में कई राज्यों में मौसम बदलने वाला है. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी बारिश की वजह से कई सड़कें बंद चल रही है. हिमाचल में 70 सड़कें बंद हैं. मध्य प्रदेश में भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. यहां भी कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं. बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम की वजह से मॉनसून फिलहाल उत्तर भारतीय और मध्य भारत में एक्टिव चल रहा है. जिससे अगस्त के आखिरी हफ्ते में भी अच्छी बरसात हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक बारिश का यह दौर अभी कुछ दिनों तक रह सकता है.
नेपाल की बाढ़ से अलर्ट पर बिहार-यूपी
बुधवार को नेपाल में आई बाढ़ के बाद यूपी और बिहार के उन जिलों में अलर्ट जारी किया गया है जो नेपाल से सटे हुए हैं. बिहार के जिलों में सबसे ज्यादा अलर्ट है. क्योंकि यहां गंगा, गंडक, कोसी और बागमती नदियां अलर्ट पर चल रही हैं. गोपालगंज, सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, खगाड़िया, मधुबनी, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर जिलों को अलर्ट पर रखा है. एनडीआरएफ की टीमें यहां लगातार अलर्ट पर हैं, जबकि प्रशासन और पुलिस की तरफ से भी लगातार निचले इलाकों को खाली कराया गया है. यूपी के कुछ जिलों को भी अलर्ट पर रखा गया है. ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत निपटा जा सके.
यहां क्लिक करके जानिए अपने राज्य के मौसम का हाल
रक्षाबंधन पर 18 राज्यों में अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग ने रक्षाबंधन पर देश के 18 राज्यों में बारिश की अलर्ट जारी किया है. शुक्रवार को यूपी, बिहार, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, महाराष्ट्र, असम और गुजरात में बारिश की संभावना बन रही है. तटीय राज्यों में भी अब मॉनसून धीरे-धीरे एक्टिव हो रहा है. जिससे यहां लोगों को अलर्ट पर रखा गया है.
दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम
दिल्ली-NCR में भी मौसम में बदलाव दिख रहा है. गुरुवार को दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद के कई इलाकों में बारिश हुई थी. जबकि रक्षाबंधन पर भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ घंटों में कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली और आसपास के इलाकों में भी मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है. जिससे यहां बारिश हो रही है. बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट हुई है, जिससे उमसभरी गर्मी का असर भी कम हो गया है.
यूपी के 61 जिलों में बारिश
उत्तर प्रदेश में मॉनसून पूरी तरह से एक्टिव हैं. मौसम विभाग ने 28 अगस्त को भी 61 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. नेपाल में आई बाढ़ के बाद यूपी के कुछ जिलों में लाशें बहकर आई थी. जिनकी अब तक पहचान भी नहीं हुई है. मौसम विभाग ने यहां बताया कि आने वाले 2 से 3 दिनों तक यूपी के कुछ हिस्सों में झमाझम बाहिश होने की संभावना बन रही है. ऐसे में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. यूपी के महोबा में सबसे ज्यादा 131.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है.
एमपी में येलो अलर्ट
मध्य प्रदेश में भी झमाझम बारिश का दौर जारी है. भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर संभाग के जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. शुक्रवार के लिए पूरे राज्य में भारी बरसात हो सकती है. अधिकतर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. बारिश की वजह से एमपी के तापमान में भी गिरावट देखी गई है. जिससे यहां मौसम सुहाना है और गर्मी का असर भी नहीं दिख रहा है.
पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड से सड़कें बंद
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है. बीते 24 घंटे के दौरान हुई झमाझम बारिश से हिमाचल प्रदेश में 70 से ज्यादा सड़कें बंद हैं. जबकि कई हाईवे पर भी यातायात प्रभावित हुआ है. शिमला मौसम विभाग ने 31 अगस्त से 2 सितंबर हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलग-अलग जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. वहीं उत्तराखंड में भी बारिश की स्थिति इसी तरह बन रही है.
ये भी पढ़ेंः नेपाल में आए सैलाब ने पीछे छोड़ी तबाही, तस्वीरों में देखें खौफनाक नजारा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं