विज्ञापन

विराट कोहली नंबर 1, रोहित शर्मा का भी जलवा, वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज बल्लेबाज शामिल हैं.

विराट कोहली नंबर 1, रोहित शर्मा का भी जलवा, वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट और रोहित शामिल

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. खास बात यह है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित और विराट दोनों का नाम शामिल है.

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाजों के बीच सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है. विराट ने 41 पारियों में 2261 रन बनाए हैं और वह इस सूची में पहले स्थान पर हैं. दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने 35 पारियों में 1613 रन बनाए हैं. रोहित और विराट दोनों ही आगामी वनडे सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा हैं और उनके पास अपने रिकॉर्ड को और बेहतर बनाने का मौका होगा.

इस सूची में तीसरे स्थान पर सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 39 पारियों में 1573 रन बनाए थे. वहीं राहुल द्रविड़ 1348 रन के साथ चौथे और सौरव गांगुली 1142 रन के साथ पांचवें नंबर पर मौजूद हैं.

रैंकबल्लेबाजरनपारियां/मैच
1विराट कोहली226141 पारियां
2रोहित शर्मा161335 पारियां
3सचिन तेंदुलकर157339 पारियां
4राहुल द्रविड़134838 पारियां
5सौरव गांगुली114227 मैच

वनडे टीम में ऋतुराज गायकवाड़ की वापसी हुई है, जबकि नमन धीर को पहली बार भारतीय एकदिवसीय टीम में शामिल किया गया है.  

आकिब नबी को पहली बार वनडे टीम में जगह दी गई है. तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में सौंपी गई है. रोहित शर्मा और विराट कोहली को टीम में रखा गया है. केएल राहुल को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है. ध्रुव जुरेल और नीतीश कुमार रेड्डी को भी वनडे टीम में शामिल किया गया है. रवींद्र जडेजा को एकदिवसीय टीम में रखा गया है. यशस्वी जायसवाल को भी टीम में मौका दिया गया है.

50 ओवर के फॉर्मेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ तेज गेंदबाजी की कमान मोहम्मद सिराज के हाथों में दी गई है. उनका साथ आकिब नबी, प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार देते हुए नजर आएंगे. अर्शदीप सिंह को वनडे टीम में शामिल नहीं किया गया है. हालांकि, वह टी20 टीम में मौजूद हैं. जसप्रीत बुमराह वनडे और टी20 दोनों ही टीमों में शामिल नहीं हैं.

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज का आगाज 27 सितंबर से होगा, जबकि सीरीज का दूसरा मुकाबला 30 और अंतिम मैच 3 अक्टूबर को खेला जाना है.

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, और नमन धीर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, West Indies, Rohit Gurunath Sharma, Virat Kohli, India Vs West Indies 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com