विज्ञापन

दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम का मिजाज, हुई तेज बारिश, उमस से राहत नहीं

दिल्ली-NCR में शुक्रवार दोपहर हुई अचानक तेज बारिश से गर्मी से कुछ हद तक राहत जरूर मिली है. लेकिन उमस अभी भी कम नहीं हुई है.

दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम का मिजाज, हुई तेज बारिश, उमस से राहत नहीं
दिल्ली-NCR में तेज बारिश हुई.
  • दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश से मौसम अचानक बदल गया है
  • भारतीय मौसम विभाग ने 11 सितंबर के लिए दिल्ली समेत 18 राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया था
  • पिछले दो दिनों से दिल्ली-एनसीआर में तेज गर्मी और उमस थी, बारिश से कुछ हद तक राहत मिली है
नई दिल्ली:

दिल्ली-एनसीआर के मौसम का मिजाज शुक्रवार दोपहर को अचानक बिगड़ गया.अचानक तेज बारिश हुई. नोएडा में भी तेज हवाओं के साथ बरसात हुई. शुक्रवार सुबह से तेज धूप थी और दोपहर 1 बजे के बाद तेज बादल हो गए और हवा चलने लगी. दिल्ली, नोएडा समेत एनसीआर की अन्य जगह पर तेज बारिश हुई. पिछले दो दिनों से दिल्ली समेत आसपास के हिस्सों में तेज गर्मी पड़ रही थी. सूरज की तपन बर्दाश्त से बाहर होने लगी थी. शुक्रवार को भी सुबह से तेज धूप निकली. देखकर लगा ही नहीं कि दोपहर होते ही तेज बारिश शुरू हो जाएगी.

दोपहर 1 बजे के आसपास आसमान में तेज बादल छा गए और देखते ही देखते तेज बारिश शुरू हो गई. हालांकि मौसम विभाग ने पहले ही दिल्ली-एनसीआर में 11 सितंबर के लिए बारिश का पूर्वानुमान जताया था. अब कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है. बारिश से दिल्ली वालों को गर्मी से कुछ हद तक राहत जरूर मिल गई है.  

बारिश ने दिल्ली-NCR को भिगोया

मॉनसून की विदाई से पहले बारिश ने एक बार फिर से दिल्ली को भिगो दिया है. 11 सितंबर के लिए मौसम विभाग ने दिल्ली समेत देश के 18 राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान जताया था.  भारतीय मौसम विभाग ने कहा था कि बंगाल की खाड़ी में बने रहे लो प्रेशर एरिया की वजह से आज से बरसात की शुरुआत होने के चांस दिख रहे हैं.

बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत

दिल्ली-एनसीआर में एक हफ्ते से बारिश नहीं होने की वजह से उमस भरी गर्मी पड़ रही थी. तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच गया था. दिल्ली मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह हल्की धुंध देखी गई थी, जिसके बाद हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया गया था.

ये Video भी देखें:|पानी-पानी हुई राजधानी, दिल्ली-NCR में जमकर बरसे बादल, सड़कों का बुरा हाल | Bharat Ki Baat Batata Hoon | Syed Suhail| TOP NEWS

ये भी पढे़ं-विदाई के पहले मॉनसून ने ली अंगड़ाई, दिल्ली-यूपी में छाए बादल, 18 राज्यों में आज बारिश के आसार, जानें आज का मौसम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi NCR Rain, Rain In Delhi NCR, Delhi Rain Update, Rain In Delhi NCR 2026, Delhi Weather Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com