विज्ञापन

दिल्ली-NCR से यूपी बिहार तक बदलेगा मौसम, उत्तराखंड-कश्मीर में बारिश-बर्फबारी, क्या समय से पहले आ गई ठंड?

Weather Update Today: दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार समेत उत्तर भारत के राज्यों में मौसम बदलने लगा है, तापमान में गिरावट से ठंड की आहट होने लगी है. उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी है.

दिल्ली-NCR से यूपी बिहार तक बदलेगा मौसम, उत्तराखंड-कश्मीर में बारिश-बर्फबारी, क्या समय से पहले आ गई ठंड?
दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार से उत्तराखंड-कश्मीर तक बदलेगा मौसम (फोटो सोर्स: IANS)
  • तापमान में लगातार गिरावट की वजह से उत्तर भारतीय राज्यों में ठंड का असर दिखने लगा है.
  • दिल्ली-NCR, राजस्थान, पंजाब राज्यों में तापमान में गिरावट की वजह से ठंड दिख रही है.
  • मौसम विभाग के मुताबिक अक्टूबर के तीसरे हफ्ते से ठंड का असर तेज होना शुरू होगा.

दिल्ली-NCR से यूपी बिहार तक मौसम में बदलाव दिखना शुरू हो गया है. सुबह और रात के तापमान में गिरावट से हल्की ठंड की आहट हो रही है. वहीं दोपहर में धूप खिली रहती है. भारतीय मौसम विभाग ने 11 अक्टूबर को देश के 12 राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर में बारिश बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है. पहाड़ी राज्यों से आ रही बर्फीली हवाओं की वजह से मैदानी राज्यों में भी हल्की ठंड का एहसास हो रहा है. अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक अब तेज बारिश की संभावना कम है. अगले 3 से 4 दिनों में मॉनसून की विदाई पूरी तरह से हो जाएगी. अक्टूबर के तीसरे हफ्ते तक देश में सुबह और रात के वक्त अच्छी ठंड शुरू हो जाएगी. 

मॉनसून लौटा ठंड लाया 

एक तरफ मॉनसून उत्तर भारत के राज्यों से लौटा है तो दूसरी तरफ दबे पांव ठंड ने भी एंट्री कर ली है. सुबह के वक्त अब हल्की ठंडक का एहसास हो रहा है. जबकि रात के वक्त भी हल्की ठंड लग रही है. खासकर पहाड़ी राज्य जैसे उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के बाद ठंड शुरू हो चुकी है, यहां की ठंडी हवाएं दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा में भी बारिश करवा रही हैं. रात में चलने वाली हवाओं की वजह से तापमान में भी गिरावट हो रही है. बंगाल की खाड़ी में बने ताजा नए सिस्टम की वजह से दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में हल्की बारिश हो सकती है. 

दिल्ली-एनसीआर में बदलेगा मौसम 

दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम तेजी से बदल रहा है. यहां फिलहाल तीन तरह का मौसम चल रहा है. सुबह के वक्त हल्की ठंड का एहसास हो रहा है. जबकि दोपहर में धूप खिलने की वजह से उमस भरी गर्मी हो रही है. लेकिन रात में तापमान में फिर गिरावट के बाद ठंड का एहसास होता है. पहाड़ी राज्यों की तरफ से आ रही हवाओं ने दिल्ली के मौसम में तब्दीली लाई है. भारतीय मौसम विभाग का कहना है अगले कुछ दिनों में तापमान में लगातार गिरावट के बाद ठंड का असर बढ़ना शुरू हो जाएगा. अक्टूबर में तापमान अब लगातार नीचे गिरेगा, जिससे ठंड का असर और तेज होगा. 

यूपी, बिहार में बदलेगा मौसम 

उत्तर प्रदेश और बिहार में भी मौसम बदलना शुरू हो गया है. यहां 11 अक्टूबर से तापमान में तेजी से गिरावट की संभावना है. मौसम विभाग का कहना है कि सुबह और रात के तापमान में गिरावट दर्ज होनी शुरू हो गई है. लेकिन जैसे ही ठंड का असर और तेज होगा. हालांकि बारिश की वजह से दोनों राज्यों में गंगा और गंडक नदियां उफान पर चल रही हैं, जिसकी वजह से यहां कुछ जिलों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है. 

अगले हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

  • दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार में 11 से 17 अक्टूबर तक तापमान में गिरावट होगी. 
  • उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर में 11 से 13 अक्टूबर तक बर्फबारी होगी. 
  • हरियाणा, राजस्थान, पंजाब में 11 से 14 अक्टूबर तक तापमान में गिरावट होगी. 
  • तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल के कुछ इलाकों में 11 से 13 अक्टूबर  तक हल्की बारिश हो सकती है. 

ये वीडियो भी देखिए. 

उत्तराखंड-कश्मीर में बर्फबारी 

भारतीय मौसम विभाग ने उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में आज बारिश के साथ-साथ बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है. रविवार के दिन नैनीताल, पिथौरागढ़, चमोली में तेज बारिश हो सकती है. जबकि देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश और रुद्रप्रयाग में भी झमाझम बरसात हो सकती है. वहीं कश्मीर में भी बर्फबारी शुरू हो चुकी है. सांबा, अनंतनाग, गांदरबल, बारामूला और बडगाम बर्फबारी हो सकती है. ऐसे में यहां भी ठंड का असर तेज होगा. 

क्या आ गई सर्दी 

उत्तर भारत के राज्यों में खासकर दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, पंजाब, राजस्थान में सुबह के वक्त तापमान में गिरावट हो रही है. जिससे यहां सुबह और रात के वक्त ठंड का असर बढ़ता जा रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों पर समय से पहले शुरू हुई बर्फबारी की वजह से ठंड का असर बढ़ता जा रहा है. अक्टूबर के तीसरे हफ्ते तक तापमान में और गिरावट से ठंड बढ़ जाएगी. 

ये भी पढ़ेंः कमजोर मॉनसून से चावल की बुआई 15.56 लाख हेक्टेयर घटी, तेलंगाना-कर्नाटक में सबसे ज्यादा असर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weather Update Today, Delhi-NCR Weather, Uttarakhand Snowfall Alert, UP Weather, Bihar Weather
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com