विज्ञापन

Weather Today: पारा @40: बारिश का दौर गया,भीषण गर्मी झेलने के लिए हो जाइए तैयार, दिल्ली-UP ही नहीं इन राज्यों में भी बढ़ेगा तापमान

Weather Today IMD Update: दिल्ली में आज मौसम सामान्य रहेगा,दिनभर ठंडी हवाएं चलेंगी. हिमाचल में गरज-चमक के साथ तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है. इसके अलावा पंजाब-हिमाचल, हरियाणा सहित बाकी राज्यों में मौसम सामान्य रहेगा.

Weather Today: पारा @40: बारिश का दौर गया,भीषण गर्मी झेलने के लिए हो जाइए तैयार, दिल्ली-UP ही नहीं इन राज्यों में भी बढ़ेगा तापमान
aaj ka mausam temperature rise weather update
  • दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर समाप्त,तापमान में बढ़ोतरी शुरू
  • दिल्ली में अधिकतम तापमान तीस से छत्तीस डिग्री के बीच रहेगा और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री तक रहेगा
  • 12 अप्रैल से 16 अप्रैल के बीच दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

Weather Today IMD Update: दिल्ली-एनसीर सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में अब बारिश का दौर जा चुका है. अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो चुकी है और अब गर्मी के तेवर लोगों के पसीने छुड़ाने वाले हैं. हालांकि राहत की बात है यह है कि शाम और अल सुबह ठंडी हवाओं और न्यूनतम तापमान में कमी के चलते अभी भी फिजा में ठंडक घुली हुई है. दिल्ली में आज मौसम सामान्य रहेगा,दिनभर ठंडी हवाएं चलेंगी.  हिमाचल में गरज-चमक के साथ तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है. इसके अलावा पंजाब-हिमाचल, हरियाणा सहित बाकी राज्यों में मौसम सामान्य रहेगा.  

दिल्ली में थमा बारिश का दौर, अब चढ़ेगा पारा

राजधानी दिल्ली में 3 साल का बारिश का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अब मौसम सामान्य हो गया है. अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री पर रहेगा. दिनभर तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा. 12 अप्रैल से 16 अप्रैल तक अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और यह 40 डिग्री तक जाएगा. न्यूनतम तापमान भी इस दौरान 25 डिग्री को पार करने वाला है. इस दौरान आसमान साफ रहेगा. 

दिल्ली से सटे राज्यों का हाल जानिए

दिल्ली से सटे राज्यों की बात करें तो हरियाणा-पंजाब में भी मौसम सामान्य रहेगा. बारिश का दौर खत्म होने के बाद यहां भी पारा बढ़ने वाला है. पंजाब में 11 अप्रैल से 16 अप्रैल तक बारिश का कोई अलर्ट नहीं है और यही हाल हरियाणा का भी है. मतलब अब दोनों प्रदेशों में गर्मी असली रंग दिखाएगी.

यूपी-राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?

 उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी बारिश-ओले के कहर के बाद मौसम सामान्य है. अब दिन के पारे में वृद्धि देखने को मिलेगी. यूपी में 15 अप्रैल तक पारा बढ़ने वाला है और अब लोगों को दिन में चुभती गर्मी का अहसास होगा. इसके अलावा राजस्थान में भी कमोबेश यही हाल रहने वाला है. लोगों को अब भीषण गर्म झेलने के लिए तैयार रहना होगा.  

यह भी पढ़ें-  असम में बारिश‑आंधी, उत्तर भारत में गर्मी, जानें देशभर में कहां कैसे बदल रहे मौसम के तेवर

पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम? 

पहाड़ी राज्यों में भी बर्फबारी के अलावा बारिश का कोई अलर्ट नहीं है. हिमाचल, उत्तराखंड में मौसम सामान्य रहेगा तो वहीं जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में गरज-चमक के साथ तेज हवाओं का दौर देखा जा सकता है. हालांकि बारिश का कोई अलर्ट नहीं है. 16 अप्रैल तक मौसम साफ रहेगा. 

MP-बिहार में क्या हाल?

IMD की भविष्यवाणी के अनुसार, आने वाले पांच दिन एमपी के लिए तपिशभरे रहने वाले हैं. मध्यप्रदेश में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की धीरे‑धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है. हालांकि फिलहाल राज्य के सभी जिलों में मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है और किसी भी तरह की बारिश या आंधी‑तूफान की चेतावनी जारी नहीं की गई है.

बिहार में भी गरज-चमक के साथ बारिश की कोई संभावना नहीं है. मौसम सभी हिस्सों में शुष्क ही रहने वाला है. तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, जिससे दिन में गर्मी का अहसास बढ़ेगा.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com