विज्ञापन

Rain Alert: दिल्ली-NCR में मौसम लाया गुड न्यूज, आंधी-बारिश का येलो अलर्ट, UP- राजस्थान समेत इन राज्यों की भी वेदर रिपोर्ट

Weather Today IMD Rain Alert: आईएमडी के ताजा अपडेट के बाद 3 अप्रैल तक गर्मी के तेवर कम ही रहने वाले हैं. दिल्ली से सटे राज्यों पंजाब-हरियाणा में भी आज मौसम सुहावना रहने वाला है.

Rain Alert: दिल्ली-NCR में मौसम लाया गुड न्यूज, आंधी-बारिश का येलो अलर्ट, UP- राजस्थान समेत इन राज्यों की भी वेदर रिपोर्ट
  • दिल्ली और एनसीआर में आज गरज-चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है जिससे मौसम ठंडा रहेगा
  • अधिकतम तापमान आज दिल्ली में 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री होगा
  • पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भी आज मौसम सुहावना और ठंडा रहने का अनुमान है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

Weather Today IMD Rain Alert: दिल्लीवालों का संडे कूल-कूल होने वाला है. मौसम विभाग ने आज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. मार्च महीने में शुरुआती गर्मी झेलने के बाद लोगों को बारिश के कई दौर ने खूब राहत पहुंचाई है. आईएमडी के ताजा अपडेट के बाद 3 अप्रैल तक गर्मी के तेवर कम ही रहने वाले हैं. दिल्ली से सटे राज्यों पंजाब-हरियाणा में भी आज मौसम सुहावना रहने वाला है. पहाड़ी राज्यों जैसे हिमाचल और उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर में भी कमोबेश ऐसी ही स्थिति रहने वाली है.

दिल्ली में आज बारिश से मौसम होगा कूल-कूल

राजधानी दिल्ली और एनसीआर इलाकों में आज मौसम गुड न्यूज लेकर आएगा. मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. आज अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20-22 डिग्री सेल्सियस पर रहेगा. 30 और 31 जनवरी  को भी हल्की बारिश की भविष्यवाणी की गई है.1 अप्रैल के बाद मौसम साफ हो जाएगा. 3 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 32 डिग्री को पार नहीं करेगा तो वहीं न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री पर रहेगा. 

Latest and Breaking News on NDTV


दिल्ली से सटे राज्यों का हाल भी जानिए

दिल्ली-एनसीआर के अलावा पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ तक मौसम के इस बदले रुख का असर देखने को मिलेगा. पंजाब में 29 और 30 मार्च को गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिलेगा. 31 मार्च से 3 अप्रैल तक मौसम साफ रहेगा, हरियाणा में भी कमोबेश ऐसा ही मौसम रहने वाला है. हरियाणा और पंजाब की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में भी दो दिन बारिश का अलर्ट है.इस दौरान अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक रहेगा. 

Latest and Breaking News on NDTV

पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

पहाड़ी राज्यों की बात करें तो जम्मू-कश्मीर,हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी मौसम का अलर्ट है. जम्मू-कश्मीर में आज ओले पड़ने की संभावना है तो 30 मार्च को भारी बारिश के साथ गरज-चमक का येलो अलर्ट जारी किया गया है. 31 मार्च को भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. हिमाचल प्रदेश में 29 और 30 मार्च को गरज-चमक के साथ ओले का येलो अलर्ट जारी किया गया है. उत्तराखंड में भी 31 मार्च तक ऐसा ही मौसम रहने वाला है. 

यह भी पढ़ें-  दिल्ली-NCR में कल भी मौसम मेहरबान, आंधी के साथ बारिश का येलो अलर्ट, पढ़िए IMD का अपडेट

अन्य राज्यों के भी हाल जानिए

यूपी में भी 29 से 31 मार्च तक आंधी-गरज-तूफान के साथ हल्की बारिश  का अलर्ट जारी किया गया है.  राजस्थान में शनिवार से आने वाले दिनों में राज्य में बादल छाए रहने,बारिश,गरज के साथ बौछारें पड़ने और छिटपुट ओलावृष्टि होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार 29 से 31 मार्च तक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव चरम पर होने की आशंका है. प्रदेश के कई क्षेत्रों में तीव्र आंधी, 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली धूल भरी आंधी और छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. प्रभावित क्षेत्रों में जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर और कोटा मंडल शामिल होने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के इंफाल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने मणिपुर के सभी 16 जिलों में अगले पांच दिनों के दौरान कुछ स्थानों पर बिजली गिरने के साथ आंधी-तूफान और हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है.

यह भी पढ़ें- दिन में गर्मी, शाम में सर्दी, इस कंफ्यूजिंग मौसम में कैसे रखें अपनी सेहत का ख्याल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com