दिल्ली और एनसीआर में आज गरज-चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है जिससे मौसम ठंडा रहेगा अधिकतम तापमान आज दिल्ली में 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री होगा पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भी आज मौसम सुहावना और ठंडा रहने का अनुमान है