विज्ञापन
2 hours ago
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री आज फिर एक बार देशवासियों को मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से संबोधित करेंगे. कार्यक्रम रोजाना की तरह सुबह 11 बजे प्रसारित होगा. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि एनडीए असम में 90 से अधिक सीटें जीतेगी. 9 अप्रैल को चुनाव आयोग द्वारा असम विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद, राज्य के सभी बड़े राजनीतिक दलों ने अपनी चुनावी तैयारियाँ तेज कर दी हैं और प्रचार अभियान को और आक्रामक बना दिया है. झारखंड के बरियापुर थाना क्षेत्र में रामनवमी के दौरान शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है. त्योहार के मौके पर उपद्रव मचाने वाले 20 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर बलियापुर बाजार और भिखराजपुर इलाके में पैदल परेड कराई गई. इसके साथ और आरोपियों की धड़पकड़ जारी है.  आईएमडी के ताजा अपडेट के बाद 3 अप्रैल तक गर्मी के तेवर कम ही रहने वाले हैं. दिल्ली से सटे राज्यों पंजाब-हरियाणा में भी आज मौसम सुहावना रहने वाला है. पहाड़ी राज्यों जैसे हिमाचल और उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर में भी कमोबेश ऐसी ही स्थिति रहने वाली है. ताजा खबरों के लिए बने रहिए एनडीटीवी हिंदी के साथ 

Iran-Israel War Live: ईरान के जवाबी हमलों में एक अमेरिकी विमान को नुकसान

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के जवाबी हमलों में एक अमेरिकी E‑3 AWACS विमान को नुकसान हुआ है. 

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com