मौसम विभाग के अनुसार, आज राजस्थान के अलग-अलग स्थानों पर पाला पड़ने की संभावना है. 29 और 30 जनवरी को उत्तर-पश्चिम भारत में 20-30 किमी प्रति घंटे की तेज़ सतही हवा चलने की संभावना है. इसी के साथ 29 और 30 तारीख को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिम उत्तर प्रदेश में हल्की, मध्यम से लेकर मूसलाधार वर्षा हो सकती है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 29 और 30 तारीख को और राजस्थान में 28 और 29 तारीख को हल्की, मध्यम पृथक से छिटपुट वर्षा हो सकती है. 29 जनवरी को दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना है.29 और 30 तारीख को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट ओलावृष्टि की भी संभावना है. पूर्वी राजस्थान में 28 और 29 तारीख को और पश्चिम राजस्थान में 29 जनवरी को छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है.
Light/moderate fairly widespread to widespread rainfall/snowfall very likely over Western Himalayan Region ; light/moderate scattered to fairly widespread rainfall over Punjab, Haryana, Chandigarh and West Uttar Pradesh on 29th & 30th; pic.twitter.com/CgL8sT4P2N
— India Meteorological Department (@Indiametdept) January 27, 2023
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहने की संभावना है. आज बादल छाए रह सकते हैं. रविवार को बारिश हो सकती है. राजस्थान में कड़ाके की सर्दी जारी है. आज से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है. 28 जनवरी दोपहर बाद से ही राज्य के कुछ भाग में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी. 29 जनवरी को दक्षिण पश्चिम राजस्थान को छोड़कर अधिकांश स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है. इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है.
पंजाब, हरियाणा में सर्द रहा मौसम
पंजाब और हरियाणा में शुक्रवार को सर्द मौसम बना रहा तथा बठिंडा इस क्षेत्र का सबसे ठंडा स्थान रहा. मौसम विज्ञान विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब के बठिंडा में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से पांच डिग्री कम है. हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस और हिसार में न्यूनतम तापमान में 3.7 डिग्री सेल्सियस रहा. राज्य के करनाल, नारनौल, रोहतक, भिवानी और सिरसा में पारा क्रमश: 4.2 डिग्री, 3.6 डिग्री, छह डिग्री, 6.6 डिग्री और तीन डिग्री तक लुढ़क गया.
यह भी पढ़ें-
कुछ सप्ताह में दुनिया के कमर्शियल विमानों के सबसे बड़े सौदे का ऐलान कर सकता है टाटा ग्रुप
IMF से मदद को लेकर अनिश्चितता के बीच पाकिस्तानी रुपये में रिकॉर्ड गिरावट जारी, डॉलर के मुकाबले 262 पर पहुंचा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं