Weather Forecast: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज दिल्ली और हरियाणा में बारिश की संभावना जताई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली और हरियाणा में आज गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. आईएमडी ने बुधवार को जानकारी दी कि उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली (बवाना, मुंडाका), सोनीपत, खरखोदा (हरियाणा) के कुछ स्थानों पर और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. आईएमडी ने कहा कि 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.
आईएमडी ने 7 जून को दिल्ली और आसपास के अन्य क्षेत्रों के लिए एक 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया था, जिसमें तापमान 44 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच था. मौसम विभाग ने कहा कि 21 जून के बाद मौसम साफ हो जाएगा और शुष्क पश्चिमी हवाएं चलेंगी, लेकिन तापमान में वृद्धि का अनुमान नहीं है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अगले 5 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में गरज के साथ तेज़ हवाओं और वर्षा होने की संभावना है. 17 जून को जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश की उम्मीद है. वहीं अगले 5 दिनों के दौरान बिहार, झारखंड, ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में वर्षा गतिविधि में धीरे-धीरे वृद्धि होने की संभावना है.
मौसम विभाग के भुवनेश्वर केंद्र ने बुधवार को बताया कि मलकानगिरी जिले के चित्रकोंडा और ओडिशा के दक्षिणी हिस्सों में कुछ अन्य स्थानों पर मानसून-पूर्व बारिश शुरू हो चुकी है. मौसम कार्यालय ने कहा कि तटीय राज्य के 16 जिलों में एक या दो स्थानों पर आज सुबह साढ़े आठ बजे के बाद से 24 घंटे तक बिजली कड़कने और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.
पिछले साल आईएमडी ने अनुमान जताया था कि दिल्ली में अनुमान से करीब दो हफ्ते पहले मानसून आएगा. हालांकि, यह 13 जुलाई को आया था जिससे 19 वर्षों में यह सबसे देर से पहुंचने वाला मानसून बन गया था. (भाषा इनपुट के साथ)
VIDEO: लॉरेंस बिश्नोई को 7 दिन की रिमांड पर भेजा गया, सुबह 4 बजे मानसा अदालत में हुई थी पेशी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं