- उत्तर भारत में ठंड से 22 जनवरी तक राहत नहीं
- मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में हल्की बारिश की भी संभावना जताई
- कश्मीर में कई जगह पारा शून्य से नीचे
दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत ठंड की चपेट में है. यूं तो पिछले कुछ दिनों से कभी कोहरा तो कभी शीतलहर का लोग सामना कर रहे हैं, लेकिन मौसम विभाग की मानें तो ये हालात 22 जनवरी तक रहेंगे. इसके साथ ही मौसम खुश्क रहेगा और हल्की बारिश की भी संभावना है. दिल्ली में आज के तापमान की बात करें तो यह ये 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. कोहरे की चादर के बीच सड़क किनारे रहने वाले लोग आग तापकर सर्दी से बचाव करते दिखे.
कश्मीर में कई जगह पारा शून्य से नीचे
वहीं राजस्थान में रात में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई. हरियाणा में कोहरा छाया है. पंजाब के लुधियाना और भठिंडा में मंगलवार को तापमान 7 डिग्री रहा. श्रीनगर का पारा शून्य से 7 डिग्री कम रहा. कश्मीर में कई जगह तापमान शून्य से नीचे है. इसी से अंदाजा लगा सकते हैं कि आने वाले कुछ दिनों में अभी ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
घने कोहरे की चादर में लिपटे भारत के कई राज्य, अगले कुछ दिनों तक राहत नहीं?
जानें उत्तर भारत में कैसे रहेंगे आने वाले दिन
मौसम विभाग के मुताबिक- 22 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी और उत्तराखंड में घने कोहरे और शीतलहर का कहर रहेगा. वहीं बिहार और उत्तर प्रदेश घने कोहरे का सामना करेगा. वहीं नॉर्थ ईस्ट में भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं उत्तराखंड के लिए मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि 23 जनवरी को प्रदेश के कई इलाकों बूंदाबादी के आसार है. इसके साथ ही ऊपरी इलाकों में बर्फबारी के आसार भी जताए गए हैं.
जानें कुछ शहरों में आज का तापमान (मौसम विभाग की आधिकारिक साइट के मुताबिक)
मुंबई-20.8°
नई दिल्ली-9.8°
बेंगलुरु-17°
चेन्नई-24.2°
हैदराबाद-18.6°
कोलकाता-20.6°
अहमदाबाद-15.2°
पुणे-18°
ये वीडियो भी देखें - जलपाईगुड़ी में घने कोहरे के चलते बड़ा हादसा, 13 की मौत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं