विज्ञापन

2021 में चुनाव के बाद हुई हिंसा से जुड़ी सभी फाइलें खंगालेंगे, जांच के लिए एक आयोग का भी होगा गठन - सुवेंदु अधिकारी

बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद कई जगह से हिंसा की खबरें सामने आई हैं. इस बीच सुवेंदु अधिकारी ने कहा है कि हिंसा की छिटपुट घटनाएं सामने आई हैं.

2021 में चुनाव के बाद हुई हिंसा से जुड़ी सभी फाइलें खंगालेंगे, जांच के लिए एक आयोग का भी होगा गठन - सुवेंदु अधिकारी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी को ऐतिहासिक और प्रचंड जीत मिली है. बंगाल चुनाव के नतीजों के बाद राज्य में कई जगह से हिंसा की खबरें सामने आई हैं. इस बीच बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायक सुवेंदु अधिकारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा है कि कुछ जगहों से छिटपुट हिंसा की खबरें आई हैं. लेकिन 2021 में चुनाव के बाद हुई हिंसा की तुलना में ये बहुत कम हैं.

'TMC के गुंडे बाहर घूम रहे'

सुवेंदु अधिकारी ने चुनाव के बाद हुई हिंसा पर कहा कि अभी भी कुछ गुंडे बाहर घूम रहे हैं. बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी. बंगाल में चुनाव के बाद किसी तरह की हिंसा नहीं हो रही है. अब तक हिंसा की जो छिटपुट घटनाएं सामने आई हैं, वे 2021 में चुनाव के बाद हुई हिंसा की तुलना में बहुत कम हैं.

उन्होंने कहा, 'मैं किसी भी तरह की हिंसा का बचाव नहीं कर रहा हूं. हम 2021 में चुनाव के बाद हुई हिंसा से जुड़ी सभी फाइलें खंगालेंगे. हम चुनाव के बाद हुई हिंसा से जुड़े सभी तथ्यों का पता लगाने के लिए एक आयोग का गठन करेंगे. जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे सजा दी जाएगी.

इससे पहले सुवेंदु ने नंदीग्राम विधानसभा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि चुनाव जीतने के बाद किसी भी तरह की हिंसा या बदले की भावना से दूर रहना ही पार्टी की प्राथमिकता होनी चाहिए. सुवेंदु अधिकारी ने अपने समर्थकों से अपील करते हुए कहा, 'मैं समझता हूं कि पिछले 15 सालों में आप सभी ने किस तरह की कठिनाइयों और अत्याचारों का सामना किया है. लेकिन मैं आपसे आग्रह करता हूं कि कानून अपने हाथ में न लें. टीएमसी की संस्कृति को न अपनाएं और जो उन्होंने किया, उसे दोहराने की कोशिश न करें. अब चुनाव खत्म हो चुके हैं, सभी को शांति से मिलकर रहना चाहिए.

यह भी पढ़ें: TMC सांसद देव अधिकारी ने BJP को दी बधाई दी, बंगाल की नई सरकार से किया खास आग्रह

लेखक के बारे में
img
अनुभव शाक्य
chief sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suvendu Adhikari, Suvendu Adhikari Bengal Violence, Suvendu Adhikari BJP, Suvendu Adhikari CM Candidate, BJP Wins
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com