विज्ञापन
This Article is From Sep 15, 2019

अब हरियाणा में भी लागू होगा NRC! सीएम मनोहर लाल खट्टर ने दिया यह बयान

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने रविवार को घोषणा की कि उनके राज्य में भी राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) लागू की जाएगी.

Also Read in
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar).
चंडीगढ़:

असम के बाद हरियाणा में एनआरसी (NRC) लागू करने की बात हो रही है. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने रविवार को घोषणा की कि उनके राज्य में भी राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) लागू की जाएगी. खट्टर ने पंचकूला में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत) एच एस भल्ला और पूर्व नौसेना प्रमुख सुनील लांबा से उनके आवासों पर मुलाकात करने के बाद संवाददाताओं से कहा, 'हम हरियाणा में एनआरसी लागू करेंगे.' खट्टर ने अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अपनी पार्टी के 'महासंपर्क अभियान' के तहत इन दोनों से मुलाकात की.

उन्होंने देश भर में एनआरसी को लागू करने का पहले भी समर्थन किया था. उच्च न्यायालय के सेवानिवृत न्यायाधीश भल्ला से मिलने के बाद उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, 'मैं महासंपर्क अभियान के तहत उनसे मिला. इस अभियान के तहत हम महत्वपूर्ण नागरिकों से मुलाकात करते हैं.'

उन्होंने सेवानिवृत न्यायाधीश न्यायमूर्ति भल्ला के बारे में कहा, 'वह एनआरसी पर भी काम कर रहे हैं और शीघ्र ही असम जायेंगे. मैंने कहा कि हम हरियाणा में एनआरसी लागू करेंगे और हमने भल्लाजी का समर्थन और उनके सुझाव मांगे.'

यह भी पढ़ें- 

...तो ममता बनर्जी का भी चिदंबरम जैसा ही हश्र होगा, BJP विधायक के बयान के क्या हैं मायने?
ममता बनर्जी ने NRC के मुद्दे पर BJP को चेताया, कहा- 'आग से नहीं खेलें', तो आया यह Reaction
असम में NRC सूची जारी करने के बाद अब मुंबई के पास हिरासत केंद्र बनाने की तैयारी में सरकार: सूत्र
 

VIDEO: असम में NRC लिस्ट हुई जारी, 3.11 करोड़ लोगों के नाम शामिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Manohar Lal Khattar, NRC, Haryana NRC, Assam NRC
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com