राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बुधवार को दिल्ली से पटना पहुंचे. एयरपोर्ट से लेकर राबड़ी देवी के आवास तक कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उनका हालचाल लेने पहुंचे. इस दौरान नीतीश कुमार और लालू प्रसाद के बीच खुशनुमा माहौल में काफी बातचीत हुई. लालू यादव से मिलकर जब नीतीश कुमार बाहर आए तो उन्होंने पत्रकारों से कहा,” हम लोग साथ थे, साथ हैं और हमारा रिश्ता बहुत पुराना है.”
हमलोग एक साथ थे हैं एक साथ हैं और हम लोग का रिश्ता पुराना ना हैं ये कहना हैं @NitishKumar का @laluprasadrjd के साथ अपने सम्बंध पर @ndtvindia pic.twitter.com/xNCNx7TkIM
— manish (@manishndtv) August 18, 2022
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नीतीश कुमार से पत्रकारों ने पूछा कि विपक्ष लगातार आरोप लगा रहा है कि राज्य में जंगल राज की वापसी हो गई है, इस सवाल के जवाब में नीतीश कुमार ने कहा,”अब तो जो मन में आएगा सो वो बोलते रहेंगे.”
क्या बिहार में जंगलराज लौट रहा हैं इस पर @NitishKumar ने आज जवाब दिया @ndtvindia pic.twitter.com/F12kEa3sjI
— manish (@manishndtv) August 18, 2022
लालू यादव के साथ हुए मुलाकात के दौरान उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी उपस्थित थे. बाद में मंत्री कार्तिकेय सिंह विवाद पर बोलते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि विपक्ष के पास कुछ काम नहीं है औऱ जिस तरह हमलोगों ने रोजगार मुद्दे पर काम करना शुरू किया है उससे विपक्ष बौखला गया है. उन्होंने कहा कि सरकार जनता के लिए अनवरत काम करती रहेगी.
@yadavtejashwi ने अपने कोटे के मंत्री कार्तिकेय सिंह के ऊपर लगे आरोपों का ना केवल जवाब दिया बल्कि @BJP4India क्यों हर एक मामले को तूल दे रही हैं उसका कारण भी बताया@ndtvindia pic.twitter.com/JvddS9NEer
— manish (@manishndtv) August 18, 2022
गौरतलब है कि, लालू यादव को छह जुलाई को इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से पटना से दिल्ली ले जाया गया था. इसके बाद बुधवार को वे पटना पहुंचे थे. लालू यादव गठबंधन सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल नहीं हो पाए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं