बिहार विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है. इस दौरान बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने चर्चा में भाग लेते हुए कहा है कि हमने सदन में विश्वास मत का प्रस्ताव रखा, जिसपर विभिन्न नेताओं ने अपनी राय रखी है. हमने समाज के सभी वर्गों के लिए काम किया है. 7 निश्चय कार्यक्रम में सहयोग नहीं मिलने के कारण हम अलग हुए हैं. बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हम अपनी पुरानी जगह पर वापस लौट चुके हैं. चर्चा में भाग लेते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 से पहले बिहार में कुछ नहीं था. उस समय लोग घर से बाहर नहीं निकलते थे.
नीतीश कुमार ने महागठबंधन में हमने बहुत ही ज्यादा मेहनत की, लेकिन अभी तक इसका कोई नतीजा नहीं निकला. नीतीश कुमार ने कहा हम अपनी पुरानी जगह पर आ चुके हैं, हम यहीं रहेंगे. हम सबके लिए काम करेंगे. समाज के सभी वर्गों के हित के लिए काम करेंगे. बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने चर्चा के दौरान कहा, इनके समय में क्या होता था, लालू राबड़ी राज में बिहार में क्या हुआ ये सबको पता है.
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
सीएम नीतीश कुमार ने कहा, अब हम अपनी पुरानी जगह आ गए हैं. अब चिंता मत कीजिए, अबकी बार सब दिन के लिए आए हैं. हम किसी का नुकसान नहीं करेंगे. आप सबके हित के लिए काम करेंगे. आप जिस कम्यूनिटी की बात करते हैं उनके लिए भी काम करते हैं करते रहेंगे. समाज के हर तबके का धयान रखेंगे. हम किसी के खिलाफ नहीं है हमको इज्जत दिए थे हमको पता चला ये कमा रहे हैं.
सबको इधर-उधर करने के लिए लाख-लाख ले रहे थे, कहां से पैसा आया सबका जांच करवाएंगे. आपकी पार्टी ठीक नहीं कर रही. आपको कोई समस्या हो तो मिलिएगा, हम सबका ख्याल रखेंगे लेकिन राज्य के हित में काम होगा. सीएम नीतीश कुमार ने कहा, हमने इज्जत दी, वे कमा रहे थे.
इसे भी पढ़ें- नीतीश को 'दशरथ' समान मानते, उन्होंने भी 'राम' को मजबूरी में ही वनवास भेजा था : तेजस्वी यादव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं