विज्ञापन
This Article is From Jun 16, 2024

"पानी पाइपलाइन तोड़ने की हो रही साजिश" : दिल्‍ली जल बोर्ड पर प्रदर्शन के बाद AAP का बड़ा आरोप

आतिशी ने कहा कि, "षड्यंत्र का दूसरा कदम है, WTP से लोगों के घरों तक जाने वाले पाइप लाइन के टूटे हिस्से तक BJP वाले फोटो खिंचाने पहुंच जाते हैं. ऐसा कैसे होता है कि वे जहां जाते हैं और वहीं पाइप लाइन टूटी होती है. कल एक जगह पाइपलाइन तोड़ने की कोशिश हुई, और आज सुबह दक्षिणी दिल्ली के कई हिस्सों में पानी नहीं पहुंचा."

"पानी पाइपलाइन तोड़ने की हो रही साजिश" : दिल्‍ली जल बोर्ड पर प्रदर्शन के बाद AAP का बड़ा आरोप
नई दिल्ली:

चिलचिलाती गर्मी में पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे दिल्‍लीवासियों का पारा चढ़ गया है. दिल्‍ली जल बोर्ड के ऑफिस में महिलाओं का गुस्‍सा फूटा है. दक्षिण दिल्‍ली के छतरपुर स्थित ऑफिस पर पुलिस की मौजूदगी में पत्‍थरबाजी की गई. आम आदमी पार्टी ने इस प्रदर्शन को लेकर बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने कहा कि सीवीयर हीट वेब में दिल्ली वालों को परेशान करने, वाटर क्राइसिस पैदा करने में बीजेपी ने कोई कसर नहीं छोड़ी. इस षड्यंत्र के तीन हिस्से हैं, पहला यह है कि हरियाणा से वाला पानी रोकना.

"वे जहां जाते हैं और वहीं पाइप लाइन टूटी"
आतिशी ने कहा कि, "षड्यंत्र का दूसरा कदम है, WTP से लोगों के घरों तक जाने वाले पाइप लाइन के टूटे हिस्से तक BJP वाले फोटो खिंचाने पहुंच जाते हैं. ऐसा कैसे होता है कि वे जहां जाते हैं और वहीं पाइप लाइन टूटी होती है. कल एक जगह पाइपलाइन तोड़ने की कोशिश हुई, और आज सुबह दक्षिणी दिल्ली के कई हिस्सों में पानी नहीं पहुंचा."

उन्होंने कहा, "आज षड्यंत्र का तीसरा स्टेप सामने आया है, जिसमें भाजपा अपने लोगों से DJB दफ़्तर में तोड़ फोड़ कराती है. छतरपुर में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं की ओर से दिल्ली में क़ानून व्यवस्था की स्थिति को बिगड़ने के लिए तोड़ फोड़ शुरू की गई है."

आतिशी ने कहा ने कहा कि बीजेपी के दक्षिणी दिल्ली के पूर्व सांसद रमेश बिधुड़ी लोगों को लेकर जल बोर्ड के ऑफिस तक गए, वे लोग वहां मटके तोड़ रहे हैं और नारा लगा रहे हैं. रमेश बिधुड़ी ज़िंदाबाद. वीडियो से स्पष्ट है कि तोड़ फोड़ रमेश बिधुड़ी और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने की है.

दिल्ली सरकार के मंत्री आतिशी ने कहा कि हमने इस गुंडागर्दी की शिकायत दिल्ली पुलिस से की है. मैंने ख़ुद यह वीडियो साउथ डीसीपी की भेजा है. हम इंतज़ार करेंगे कि भाजपा और एलजी के अधीन आने वाली पुलिस रमेश बिधुड़ी पर FIR करेगी या नहीं, या केवल दिल्ली वालों के ख़िलाफ़ षड्यंत्र कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:- 
महिलाओं का चढ़ा पारा, दिल्ली जल बोर्ड के ऑफिस पर किया पथराव

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Atishi, Delhi Jal Board, Water Crisis In Delhi, Protest For Water, BJP, Aam Aadmi Party
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com