कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कैंब्रिज विश्वविद्यालय में एक व्याख्यान के दौरान केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया. राहुल गांधी ने आरोप लगाया गया कि भारतीय लोकतंत्र की बुनियादी संरचना पर हमला किया गया है. साथ ही कहा कि इजरायली स्पाईवेयर पेगासस का इस्तेमाल उनके फोन में जासूसी करने के लिए किया जा रहा था. राहुल गांधी ने दावा किया कि उन्हें खुफिया अधिकारियों द्वारा फोन पर बात करते समय "सावधान" रहने की चेतावनी दी गई थी, क्योंकि उनकी कॉल रिकॉर्ड की जा रही थी. राहुल गांधी कैंब्रिज विश्वविद्यालय में व्याख्यान देने गए, तो उनका लुक बदला हुआ था, वो भी चर्चा का विषय रहा.
कांग्रेस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पूर्व सलाहकार सैम पित्रोदा ने कैंब्रिज बिजनेस स्कूल में एमबीए छात्रों को राहुल गांधी के 'लर्निंग टू लिसन इन द 21 सेंचुरी' विषय पर संबोधन का यूट्यूब लिंक ट्विटर पर साझा किया. इसमें राहुल गांधी कह रहे हैं, "मेरे खुद के फोन में पेगासस था. बड़ी संख्या में राजनेताओं के फोन में पेगासस था. मुझे खुफिया अधिकारियों ने फोन किया था, जिन्होंने मुझसे कहा, 'कृपया इस बात से सावधान रहें कि आप फोन पर क्या कह रहे हैं, क्योंकि आपका फोन रिकॉर्ड किया जा रहा है. विपक्ष में रहने पर ये वो निरंतर दबाव है जो हम महसूस करते हैं. मेरे ऊपर कई आपराधिक मामले हैं, जो किसी भी परिस्थिति में आपराधिक दायित्व वाले मामले नहीं होने चाहिए. इसी का हम बचाव करने की कोशिश कर रहे हैं."
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
पिछले साल अगस्त में, सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त समिति, सरकार द्वारा जासूसी के लिए कथित तौर पर पेगासस का उपयोग करने के आरोपों की जांच करने के लिए गठित की गई थी. इस समिति ने निष्कर्ष निकाला था कि उसके द्वारा जांचे गए 29 मोबाइल फोन में स्पाइवेयर नहीं पाया गया था, लेकिन पांच मोबाइल फोन में मैलवेयर पाया गया था. पीठ ने समिति की रिपोर्ट को पढ़ते हुए कहा था, "हम तकनीकी समिति की रिपोर्ट के बारे में चिंतित हैं... 29 फोन दिए गए और पांच फोन में कुछ मैलवेयर पाए गए, लेकिन तकनीकी समिति का कहना है कि इसे पेगासस नहीं कहा जा सकता है."
राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि देश में संसद, प्रेस और न्यायपालिका पर दबाव डाला जा रहा है. उन्होंने कहा, "हर कोई जानता है और इसे लेकर कई खबरें भी हैं कि भारतीय लोकतंत्र दबाव में है. इस पर कई हमले हो रहे हैं. मैं भारत में एक विपक्षी नेता हूं, हम उस (विपक्षी) स्थान को नेविगेट कर रहे हैं. संस्थागत ढांचा जो लोकतंत्र के लिए आवश्यक है- संसद स्वतंत्र प्रेस, न्यायपालिका, सिर्फ लामबंदी का विचार, इधर-उधर घूमना, सब पर असर पड़ रहा है. इसलिए, हम भारतीय लोकतंत्र के मूल ढांचे पर हमले का सामना कर रहे हैं."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं