वक्फ संशोधन बिल संसद के दोनों सदनों से पास हो चुका है. अब सिर्फ राष्ट्रपति की मंजूरी का इंतजार है. महामहिम की मंजूरी के बाद यह बिल कानून (Waqf Bill) बन जाएगा. वक्फ बिल पास हो तो गया है लेकिन कई शहरों में इसे लेकर विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया है. अब इस बिल को कानून बनने से रोकने की कोशिशें भी शुरू हो सकती हैं. तमाम मुस्लिम संगठन और विपक्ष इसका विरोध शुरुआत से ही कर रहे हैं. सवाल ये है कि क्या अब भी वे इस बिल को कानून बनने से रोक सकते हैं. अब उनके सामने क्या विकल्प बचे हैं.
ये भी पढ़ें- Waqf Bill Protest: कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद... वक्फ बिल पास होने के बाद कई शहरों में विरोध-प्रदर्शन तेज
- पहला विकल्प- कोर्ट का सहारा
- दूसरा विकल्प- सड़क पर आंदोलन
- तीसरा विकल्प- राजनीतिक दबाव
सवाल ये भी है कि क्या विपक्ष और मुस्लिम संगठन सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन के जरिए सरकार को झुका सकते हैं. या फिर अदालत में इस बिल को चुनौती देकर रोक सकते हैं. बिहार चुनाव आने को है. ऐसे में डर ये भी है कि कहीं नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के मुस्लिम नेताओं की नाराजगी विपक्ष के लिए फायदेमंद साबित न हो.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अदालत में गुहार, विपक्ष को इंतजार
विपक्ष और मुस्लिम संगठन वक्फ बिल को कानून बनने से रोकने की हर संभव कोशिश में जुटे हुए हैं. इसकी शुरुआत ओवैसी की पार्टी AIMIM और कांग्रेस ने की है. ओवैसी और बिहार के किशनगंज से कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. दोनों की दलील है कि ये बिल नागरिक अधिकारों और संविधान के बुनियादी सिद्धांतों के खिलाफ है.
वक्फ बिल को कैसे रोकेगा विपक्ष?
वक्फ बिल राष्ट्रपति की मंजूरी मिलते ही कानून बन जाएगा. ऐसे में सवाल ये है कि क्या अदालत से इसे रोका जा सकता है. राम मंदिर और धारा 370 को लेकर भी इसी तरह से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी. लेकिन कुछ हो नहीं सका. तो क्या अब विपक्ष की कोशिश कामयाब होगी या फिर से उनको झटका लगेगा.
आंदोलन के आगे झुकेगी सरकार?
क्या सड़क पर उतरकर इस बिल को रोक पाना संभव होगा. दरअसल विपक्ष और तमाम मुस्लिम संगठनों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है. ऐसे में क्या आंदोलन के जरिए सरकार को झुका पाना संभव है? शुक्रवार को कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद समेत देश के कई शहरों में वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए. विरोध कर रहे लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, वक्फ बिल का समर्थन करने वाले नेताओं के पुतले फूंके. ऐसे में क्या ये हथियार किसी काम आएगा.
ये है विपक्ष का अगला दांव!
विपक्ष का एक बड़ा दांव नीतीश की जेडीयू पर अंदरूनी दबाव बनाना भी है. दरअसल विपक्ष को लगता है कि बीजेपी अपने दम पर तो वक्फ बिल पास करवा नहीं पाती. नीतीश और चंद्रबाबू के समर्थन की वजह से ही ये संभव हो पाया है. कई विपक्षी नेताओं का तो ये भी दावा है कि इस बिल के विरोध में कुछ मुस्लिम नेताओं के जेडीयू का साथ छोड़ने की वजह से नीतीश कुमार पर दबाव बढ़ सकता है. इसका फायदा विपक्ष को मिल सकता है. हालांकि नीतीश तो पहले ही साफ कर चुके हैं कि उनकी पार्टी बीजेपी के साथ खड़ी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं