विस्तारा एयरलाइंस (Vistara Crisis) की उड़ानों में देरी और रद्द होने का सिलसिला नहीं थम रहा. आज भी विस्तारा की कई उड़ानें रद्द हुई हैं. दिल्ली से उड़ान भरने वाली 10 फ़्लाइट्स रद्द की गई हैं. मुंबई से दिल्ली की 4 और मुंबई से बेंगलुरु की 2 फ़्लाइट्स भी रद्द की गई हैं. फ़्लाइट्स रद्द होने से यात्री परेशान हैं. दरअसल, विस्तारा के कई पायलट एक साथ छुट्टी पर चले गए हैं. कल भी एयरलाइंस ने 60 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द कीं थीं और 160 से ज्यादा विमानों ने देरी से उड़ान भरी थी.
जानें किस बात को लेकर है विवाद
बता दें कि विस्तारा-एअर इंडिया के विलय पर बवाल जारी है. यलटों में इस विलय को लेकर आशंकाएं हैं. नौकरी के नए नियम और नया वेतन-ढांचा उन्हें स्वीकार्य नहीं है. नए वेतन की पेशकश पर दस्तखत को तैयार नहीं हैं. इससे सैलरी भी कम होगी, छुट्टियों पर भी असर पड़ेगा, जो दस्तख़त नहीं करेंगे, उन पर बदलाव लागू नहीं होगा.
-
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में बोलीं बासिस्ट मोहिनी डे: 'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा
मुसाफिरों की असुविधा के लिए मांगी माफी
वहीं पूरे मामले पर विस्तारा एयरलाइंस ने मुसाफिरों की असुविधा के लिए माफी मांगी है. उनका कहना है कि पायलटों की कमी से परेशानी हुई, हम हालात सामान्य करने में जुटे हैं. अस्थायी तौर पर फ्लाइट्स की संख्या घटा रहे हैं और यात्रियों के लिए दूसरी फ्लाइट या रिफंड का विकल्प दे रहे हैं.
गौरतलब है कि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने विस्तारा को उड़ान रद्द होने के साथ-साथ देरी पर दैनिक रूप से जानकारी देने को कहा है. साथ ही नियामक ने यात्रियों की सुविधा के लिए स्थिति पर करीबी नजर रखने की बात भी कही है. डीजीसीए ने कहा कि यात्रियों को कम से कम असुविधा हो, यह सुनिश्चित करने के लिए वह विस्तारा के उड़ान रद्द करने के मामलों पर करीबी नजर रख रहा है. विस्तारा, टाटा समूह और सिंगापुर एयरलाइंस का संयुक्त उद्यम है. विस्तारा के ए320 बेड़े के कई प्रथम अधिकारी पिछले कुछ सप्ताह में बीमार होने की सूचना दे रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं