विस्तारा एयरलाइन को फ्लाइट में बम होने की धमकी मिली है. विमान सिंगपुर से पुणे आ रहा था. बम की धमकी मिलने के बाद पुणे एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. वहीं, अकासा एयर की लखनऊ से मुंबई जाने वाली फ्लाइट में भी बम होने की कॉल आई. इसके बाद अकासा के विमान की भी इमरजेंसी लैंडिंग कराई जा रही है.
इससे पहले शनिवार को भी कई विमानों में बम होने की धमकी मिली. सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये शनिवार को जिन 30 से अधिक उड़ानों में बम होने की धमकी दी गई थी, उनमें से छह को तय समय पर मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सुरक्षित रूप से उतार लिया गया. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि धमकी वाले पोस्ट एक ही ‘एक्स' अकाउंट से किए गए थे और गहन जांच के बाद इन्हें ‘अफवाह' एवं ‘अस्पष्ट' करार दिया गया.
-
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | 'फिट इन नहीं, सबसे अलग दिखना जरूरी है', मोहिनी डे ने बताया Gen Z को मंत्र -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज
उन्होंने कहा कि ‘अदहा' नाम के उपयोगकर्ता के ‘एक्स' अकाउंट से किए गए धमकी वाले पोस्ट में कई विमानन कंपनियों की उड़ानों का जिक्र किया गया था, लेकिन इनमें से महज छह को मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरना था. अधिकारियों के मुताबिक, मुंबई हवाईअड्डे पर दिल्ली, गोवा, दरभंगा आदि शहरों से आने वाली उड़ानें उतरीं.
हाल ही में भारतीय एयरलाइनों द्वारा संचालित लगभग 70 उड़ानों को बम की धमकियों का सामना करना पड़ा है, जिनमें से सभी को बाद में गलत पाया गया. जवाब में नागरिक उड्डयन मंत्रालय सख्त नियमों पर विचार कर रहा है, जिसमें नकली बम धमकियों के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों को नो-फ्लाई सूची में डालना शामिल है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं