नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने विस्तारा को उड़ान रद्द होने के साथ-साथ देरी पर दैनिक रूप से जानकारी देने को कहा है. साथ ही नियामक ने यात्रियों की सुविधा के लिए स्थिति पर करीबी नजर रखने की बात भी कही. डीजीसीए ने कहा कि यात्रियों को कम से कम असुविधा हो, यह सुनिश्चित करने के लिए वह विस्तारा के उड़ान रद्द करने के मामलों पर करीबी नजर रख रहा है. एक सूत्र के अनुसार, एयरलाइन ने मंगलवार को 50 से अधिक उड़ाने रद्द की हैं.
चालक दल की अनुपलब्धता और अन्य परिचालन कारणों के कारण एयरलाइन द्वारा परिचालन कम करने की घोषणा के एक दिन बाद यह बात सामने आई है.
-
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में बोलीं बासिस्ट मोहिनी डे: 'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा
डीजीसीए के अधिकारी उड़ान रद्द होने और देरी की स्थिति में यात्रियों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए जरूरी आवश्यकताओं का अनुपालन सुनिश्चित करने को स्थिति की निगरानी कर रहे हैं. नियामक ने कहा, यह यात्रियों की असुविधा को कम करने के लिए है.
मंत्रालय ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर लिखा, ‘‘उड़ान संचालन का प्रबंधन एयरलाइन द्वारा स्वयं किया जाता है, लेकिन उड़ानों के रद्द होने या देरी की स्थिति में यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए एयरलाइन को डीजीसीए मानदंडों का पालन करना होगा.'' कई यात्रियों ने सोशल मीडिया मंचों पर विमान सेवाओं में विलंब और उनके रद्द होने की शिकायत की है.
विस्तारा की एयर इंडिया के साथ विलय की प्रक्रिया जारी है. विस्तारा और एयर इंडिया के पायलट के बीच समानता लाने वाले नए अनुबंध मौजूदा विलय प्रक्रिया के हिस्से के रूप में पेश किए गए हैं. विस्तारा, टाटा समूह और सिंगापुर एयरलाइंस का संयुक्त उद्यम है.
विस्तारा के ए320 बेड़े के कई प्रथम अधिकारी पिछले कुछ सप्ताह में बीमार होने की सूचना दे रहे हैं. केवल सोमवार को करीब 50 उड़ानें रद्द कर दी गईं और कई में देरी हुई क्योंकि उड़ानें संचालित करने के लिए पर्याप्त पायलट नहीं थे.
विस्तारा के पास 70 विमानों का बेड़ा है जिसमें ए320 बेड़े के 63 विमान और बोइंग 787 के सात बड़े आकार शामिल हैं. 31 मार्च से शुरू हुए ग्रीष्मकालीन कार्यक्रम के अनुसार एयरलाइन को प्रतिदिन 300 से अधिक उड़ानें संचालित करनी हैं.
विस्तारा ने सोमवार को बयान में कहा था, पिछले कुछ दिनों में चालक दल की अनुपलब्धता सहित विभिन्न कारणों से बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द की गईं या उनमें देरी हुई है.
एयरलाइन ने व्यवधानों के लिए माफी भी मांगी और कहा था, ‘‘ हमने अपने नेटवर्क में पर्याप्त संपर्क सुनिश्चित करने के लिए अपनी संचालित उड़ानों की संख्या को अस्थायी रूप से कम करने का फैसला किया है.''
इसके अलावा, एयरलाइन ने जहां भी संभव हो, उड़ानों को संयोजित करने या अधिक ग्राहकों को समायोजित करने के लिए चुनिंदा घरेलू मार्गों पर बी787-9 ड्रीमलाइनर और ए321 नियो जैसे बड़े विमान तैनात किए हैं.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं