विज्ञापन
This Article is From Oct 13, 2017

हिमाचल प्रदेश में चुनाव से पहले वीरभद्र सिंह को झटका, रिश्तेदार हुए बीजेपी में शामिल

विधानसभा चुनाव से एक माह पहले वीरभद्र सिंह की रिश्तेदार ज्योति सेन सहित कई अन्य नजदीकी बीजेपी के सदस्य बने

हिमाचल प्रदेश में चुनाव से पहले वीरभद्र सिंह को झटका, रिश्तेदार हुए बीजेपी में शामिल
हिमाचल प्रदेश के सीएम वीरभद्र सिंह के कई रिश्तेदार गुरुवार को बीजेपी में शामिल हो गए.
  • वीर विक्रम सेन, पृथ्वी विक्रम सेन अपने समर्थकों के साथ बीजेपी में गए
  • ज्योति सेन ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में 2012 में चुनाव लड़ा था
  • हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव 9 नवंबर होंगे
शिमला: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों से ठीक एक माह पहले मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और कांग्रेस को उनके रिश्तेदारों ने ही झटका दे दिया है. वीरभद्र सिंह की रिश्तेदार ज्योति सेन और कुछ अन्य रिश्तेदारों ने गुरुवार को बीजेपी का दामन थाम लिया. हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तहत 9 नवंबर को वोट डाले जाएंगे.

बीजेपी के सूत्रों ने बताया कि पार्टी के प्रदेश प्रभारी मंगल पांडेय की मौजूदगी में ज्योति सेन के साथ वीरभद्र सिंह के अन्य रिश्तेदारों वीर विक्रम सेन, पृथ्वी विक्रम सेन ने भी अपने समर्थकों के साथ औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता ले ली. ज्योति सेन ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में कासुम्पती से 2012 का विधानसभा चुनाव लड़ा था लेकिन हार गई थीं.

VIDEO : चुनाव की तारीखें घोषित

चुनाव आयोग ने हिमाचल विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है. दिल्ली में मुख्य निर्वाचन आयुक्त अचल कुमार ज्योति, निर्वाचन आयुक्त ओमप्रकाश रावत और निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने तारीखों का ऐलान किया. हिमाचल प्रदेश में कुल 68 विधानसभा सीटें हैं जहां 9 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. वोटों की गिनती 18 दिसंबर को होगी.
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Himachal Pradesh Assembly Polls 2017
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com