विज्ञापन
This Article is From Feb 14, 2018

झारखंड : सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट पर हिंसा, 13 वाहन फूंके

झारखंड में रांची के पास सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट से नाराज लोगों ने एक दर्जन से ज्यादा वाहनों में आग लगा दी. यह जानकारी पुलिस ने दी.

झारखंड : सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट पर हिंसा, 13 वाहन फूंके
प्रतीकात्मक तस्वीर
रांची: झारखंड में रांची के पास सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट से नाराज लोगों ने एक दर्जन से ज्यादा वाहनों में आग लगा दी. यह जानकारी पुलिस ने दी. रांची से लगभग 40 किलोमीटर दूर रांची-जमशेदपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुंदू में सैकड़ों लोग धर्म विशेष के खिलाफ की गई पोस्ट पर जमा हो गए.

आक्रोशित लोगों ने वाहनों पर पत्थर फेंके, उनके शीशे तोड़े और कम से कम 13 वाहनों में आग लगा दी. वे दुकानदारों को उनकी दुकानें बंद करने के लिए मजबूर कर रहे थे. हालात पर काबू पाने के लिए सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है. सुरक्षाबलों ने फ्लैग मार्च भी निकाला.

यह भी पढे़ं - जाट नेताओं के साथ बैठक के बाद सीएम खट्टर का फ़ैसला, 2016 में दर्ज हिंसा के सभी केस होंगे वापस

पुलिस ने बताया कि आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने हालांकि पोस्ट के बारे में विस्तार से बताने से इनकार कर दिया. पुलिस ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और इसे सांप्रदायिक संघर्ष में बदलने से बचा लिया गया है.

VIDEO : क्या जाटों का तुष्टीकरण हो रहा है ?

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Violence In Jharkhand
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com