विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में रामनवमी शोभायात्रा के दौरान भड़की हिंसा, जमकर हुआ पथराव

हंगामे के बाद इलाके की दुकानें तुरंत बंद हो गईं. सूचना मिलने के बाद केंद्रीय बलों के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा. सुरक्षाकर्मियों ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया. फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है.

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में रामनवमी शोभायात्रा के दौरान भड़की हिंसा, जमकर हुआ पथराव
  • पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के जंगीपुर में राम नवमी की शोभायात्रा के दौरान दो गुटों के बीच हिंसा भड़क उठी
  • झंडे फहराने को लेकर हुए विवाद में पत्थर और ईंटें फेंकी गईं जिससे इलाके में अशांति फैल गई
  • हिंसा के बाद दुकानें बंद हो गईं और केंद्रीय बलों तथा भारी पुलिस तैनाती के साथ स्थिति नियंत्रण में लाई गई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुर्शिदाबाद:

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के जंगीपुर में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान हिंसा भड़क उठी. जंगीपुर स्थित फुलतला चौराहे पर राम नवमी की शोभायात्रा के गुजरने और झंडे फहराने को लेकर ये अशांति फैली. इस दौरान पत्थर और ईंटें फेंकी गईं. हंगामे के बाद इलाके की दुकानें तुरंत बंद हो गईं. सूचना मिलने के बाद केंद्रीय बलों के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा.

सुरक्षाकर्मियों ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया. स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर में शुक्रवार को राम नवमी जुलूस के दौरान दो गुटों के बीच झड़प होने के बाद तनाव का माहौल छा गया। 

पुलिस ने बताया कि जुलूस के दौरान हुई छोटी कहासुनी हिंसा में तब्दील हो गई. इसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंके और इलाके में संपत्ति को नुकसान पहुंचाया.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हालात अब नियंत्रण में हैं. पर्याप्त संख्या में बल तैनात किए गए हैं और शांति और सामान्य स्थिति बनाए रखने के लिए गश्त जारी है. हम स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं और हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे.
Latest and Breaking News on NDTV

इस बीच, राज्य सचिवालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने का आग्रह किया है. पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

इसे भी पढ़ें: बंगाल की 100 सीटों पर मुस्लिम वोटर निर्णायक, ममता ने उतारे 47 मुसलमान, जानें BJP, हुमायूं ने दिए कितने टिकट

इसे भी पढ़ें: मुर्शिदाबाद में बंगाल STF की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान से जुड़े OTP नेटवर्क के आरोप में दो गिरफ्तार

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com