विज्ञापन
This Article is From Feb 08, 2011

विकासपुरी में नाबालिग से बलात्कार की कोशिश

विकासपुरी के एक जिम के गार्ड और उसके एक साथी ने पांचवीं क्लास की लड़की को जिम में ले जाकर उसके साथ बलात्कार की कोशिश की।
New Delhi: दिल्ली के विकासपुरी में एक नाबालिग से बलात्कार की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि यहां के एक जिम के गार्ड और उसके एक साथी ने पार्क में घूमने आई लड़की को जिम में ले जाकर उसके साथ बलात्कार की कोशिश की। लड़की के शोर मचाने पर पार्क में घूम रहे लोगों को पता चला और जिम के शीशे तोड़कर लड़की को बचाया गया। गुस्साए लोगों ने दोनों आरोपियों की जमकर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। लड़की पांचवीं क्लास की छात्रा है और पार्क में अपने छोटे भाई के साथ पार्क में घूम रही थी।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रेप, विकासपुरी, कोशिश
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com