विज्ञापन
This Article is From Jan 25, 2020

दिनदहाड़े 5 साल बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में 18 साल के युवक को मिली उम्रकैद की सजा

हरियाणा में पंचकुला की एक अदालत ने पांच साल की बच्ची से बलात्कार कर उसकी हत्या करने वाले एक किशोर को शुक्रवार को उम्रकैद की सजा सुनायी.

दिनदहाड़े 5 साल बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में 18 साल के युवक को मिली उम्रकैद की सजा
पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, हत्या मामले में किशोर को उम्रकैद
चंडीगढ़:

हरियाणा में पंचकुला की एक अदालत ने पांच साल की बच्ची से बलात्कार कर उसकी हत्या करने वाले एक किशोर को शुक्रवार को उम्रकैद की सजा सुनायी.

अदालत ने 18 जनवरी को लड़के को बच्ची से दुष्कर्म और निर्ममतापूर्वक उसकी हत्या के लिए दोषी ठहराया था. यह लड़का इस साल 18 साल का हो जाएगा.

लड़के ने पिछले साल मई में पंचकुला के सेक्टर 14 में एक निजी स्कूल के पास दीवार के पीछे खाली भूखंड में दिनदहाड़े बच्ची से दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी.

मामला तब सामने आया था तब बच्ची के अभिभावकों ने उसकी तलाश शुरू की. उसका शव एक खाली भूखंड में पड़ा मिला था.

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सूरा ने शुक्रवार को दोषी को सजा सुनायी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rape, Jail, Rape In Haryana, रेप
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com