विज्ञापन
This Article is From Jul 10, 2020

पूछताछ के बाद पुलिस ने विकास दुबे की पत्नी और बेटे को छोड़ा, कल दोनों को लखनऊ से पकड़ा था

कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी विकास दुबे (Vikas Dubey) की पत्नी और बेटे को पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ दिया है.

पूछताछ के बाद पुलिस ने विकास दुबे की पत्नी और बेटे को छोड़ा, कल दोनों को लखनऊ से पकड़ा था
विकास दुबे की पत्नी और बेटे को पुलिस ने छोड़ा (फाइल फोटो)
लखनऊ:

कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी विकास दुबे (Vikas Dubey) की पत्नी और बेटे को पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ दिया है. कुख्यात बदमाश विकास दुबे की पत्नी और बेटे को गुरुवार को राजधानी लखनऊ से हिरासत में लिया गया था. विकास दुबे के गुरुवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर में पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद इन्हें पकड़ा गया था. जानकारी के अनुसार, विकास की पत्नी और बेटा लखनऊ के कृष्णानगर इलाके में अपने घर के पास बने एक पानी भरे हुए प्‍लॉट में जाकर खड़े हो गए थे, जहां से पुलिस उन्हें ले गई थी.

बता दें कि कानपुर में पिछले हफ्ते आठ पुलिसकर्मियों (Kanpur Encounter Case) को घेरकर बेरहमी से हत्या करने के आरोपी विकास दुबे को कल उज्जैन में गिरफ्तार कर लिया गया है. वह उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए गया था, तभी वहां के गार्ड ने पहचाना. जिसके बाद मध्य प्रदेश पुलिस ने उसे धर दबोचा. जिसके बाद विकास दुबे को यूपी पुलिस को सौंप दिया गया था.

मध्य प्रदेश के उज्जैन से कानपुर लाए जा रहे विकास दुबे को आज पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया है. पुलिस का कहना है कि वह भागने की कोशिश कर रहा था और पुलिसकर्मियों पर फायरिंग भी की. पुलिस की जवाबी कार्रवाई मं विकास दुबे को गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

हालांकि, विकास दुबे के एनकाउंटर को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं, जिनका जवाब पुलिस को देना होगा. पुलिस विकास दुबे की पत्नी और बेटे से पहले कुख्यात अपराधी दुबे के कई करीबियों से भी पूछताछ कर चुकी है.  

वीडियो: विकास दुबे के एनकाउंटर के चश्मदीद ने कहा- गाड़ी का एक्सीडेंट नहीं हुआ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vikas Dubey Wife And Son Arrested, Vikas Dubey Encounter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com