विज्ञापन

बहुमत साबित करके ही विजय CM बन सकते हैं... तमिलनाडु के राज्यपाल ने की 'स्थिर सरकार' के गठन की बात

विजय की टीवीके तमिलनाडु चुनाव में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. लेकिन उनको 10 और सीटों की जरूरत है. क्यों कि बहुमत का आंकड़ा 118 है. कांग्रेस ने उनको समर्थन देने का ऐलान किया है. लेकिन अब भी उनके पास 113 सीटें ही हो रही हैं, यानी कि 5 सीटों की अब भी कमी है.

बहुमत साबित करके ही विजय CM बन सकते हैं... तमिलनाडु के राज्यपाल ने की 'स्थिर सरकार' के गठन की बात
  • तमिलनाडु में टीवीके के नेता विजय को बहुमत साबित किए बिना मुख्यमंत्री पद की शपथ नहीं दिलाई जाएगी-सूत्र
  • टीवीके ने चुनाव में 108 सीटें जीती हैं लेकिन बहुमत के लिए 118 विधायकों का समर्थन आवश्यक है
  • कांग्रेस ने टीवीके को समर्थन देने का ऐलान किया है, लेकिन अभी भी 5 सीटों की कमी बनी हुई है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

तमिलनाडु में नई सरकार का गठन होना है, लेकिन 108 सीटें जीतने वाले विजय के सामने बहुमत साबित करने का संकट खड़ा हो गया है. बहुमत साबित करने के बाद ही वह सीएम पद की शपथ ले सकेंगे. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राज्यपाल अर्लेकर ने मौजूदा परिस्थितियों में टीवीके नेता विजय को पद की शपथ दिलाने से इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में टीवीके के पास सरकार बनाने के लिए पर्याप्त बहुमत नहीं है. बहुमत साबित किए बिना विजय को मुख्यमंत्री नहीं बनाया जा सकता.

सूत्रों के मुताबिक, राज्यपाल अर्लेकर ने फैसला किया है कि विजय को मुख्यमंत्री के रूप में तभी शपथ दिलाई जाएगी जब वे आवश्यक बहुमत साबित कर देंगे. लोक भवन के सूत्रों ने बताया कि अगर विजय बहुमत साबित कर देते हैं, तो राज्यपाल उन्हें तुरंत सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करेंगे. राज्यपाल तमिलनाडु में एक स्थिर सरकार के गठन को सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ हैं.

113 विधायकों के साथ सरकार कैसे बनाएंगे?

बता दें कि विजय की टीवीके तमिलनाडु चुनाव में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. लेकिन उनको 10 और सीटों की जरूरत है. क्यों कि बहुमत का आंकड़ा 118 है. कांग्रेस ने उनको समर्थन देने का ऐलान किया है. लेकिन अब भी उनके पास 113 सीटें ही हो रही हैं, यानी कि 5 सीटों की अब भी कमी है. ऐसे में राज्यपाल ने विजय को राजभवन बुलाकर पूछा कि 113 विधायकों के साथ वे सरकार कैसे बनाएंगे और क्या उनके पास बहुमत जुटाने की ठोस योजना है.

Latest and Breaking News on NDTV

118 विधायकों का समर्थन पत्र नहीं दिखा सके विजय

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को विजय ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था, लेकिन वे 118 विधायकों का समर्थन पत्र नहीं दिखा सके, ये आंकड़ा बहुमत के लिए जरूरी है. इसके बाद ही राज्यपाल ने विजय को दोबारा बुलाकर यह स्पष्ट करना चाहा कि क्या टीवीके अब अतिरिक्त समर्थन जुटाने में सफल हुई है.

ये भी पढ़ें- सबसे बड़ी पार्टी, लेकिन बहुमत नहीं... तमिलनाडु में जो हो रहा उसकी क्रोनोलॉजी समझिए

विजय से राज्यपाल के सवाल ? 

  • 113 विधायकों के साथ सरकार कैसे बनाई जाएगी?
  • कौन-सी दूसरी पार्टी टीवीके सरकार को समर्थन देगी?
  • क्या इतनी संख्या में स्थिर सरकार संभव है?
  • क्या सिर्फ इस उम्मीद पर शपथ दिलाई जा सकती है कि बाद में बहुमत मिल जाएगा?
  • अगर शपथ के बाद बहुमत साबित नहीं हुआ तो स्थिति क्या होगी?

तमिलनाडु में किस पार्टी के कितने विधायक?

तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा में. टीवीके को 108 सीटें मिली हैं . डीएमके को 73 और एआईएडीएमके को 53 सीटें मिली हैं. विजय ते सामने अब बहुमत साबित करने की चुनौती है. कांग्रेस के अलावा कौन-कौन उनको समर्थन दे रहा है, जिससे संख्याबल पूरा हो सके, ये अब तक सामने नहीं आया है.

ये भी पढ़ें- 'बहुमत कहां से आएगा, कौन-कौन सी पार्टी सपोर्ट कर रही?' राज्यपाल ने TVK प्रमुख विजय से पूछे सवाल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com