विज्ञापन
This Article is From Oct 07, 2022

VIDEO: लोकल ट्रेन में सीट को लेकर महिला यात्रियों में जबरदस्त हाथापाई, पुलिसकर्मी को भी किया घायल

पुलिसकर्मी समेत कम से कम तीन महिलाओं को चोटें आईं. वीडियो में दो महिला यात्रियों के सिर में लगी चोट से खून बहता देखा जा सकता है.

कुछ अन्य यात्री भी विवाद में शामिल हो गए.
मुंबई:

लोकल ट्रेन के अंदर महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और देखते ही देखते बात हाथपाई पर पहुंच गई. विवाद के बाद कुछ महिलाओं ने मारपीट की और यहां तक की ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी को भी घायल कर दिया. सोशल मीडिया पर वायरल हुआ घटना का वीडियो ठाणे-पनवेल लोकल ट्रेन के महिला डिब्बे का है. वाशी गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (जीआरपी) के पुलिस इंस्पेक्टर संभाजी कटारे के अनुसार, झड़प का कारण तुर्भे स्टेशन के पास एक सीट को लेकर तीन महिला यात्रियों के बीच विवाद था. मामला तब बढ़ गया जब मारपीट में और भी महिलाएं शामिल हो गईं.  कटारे ने कहा कि वाशी जीआरपी घटना की जांच कर रही है और मामला दर्ज कर लिया गया है.

ये भी पढ़ें-  सीवर की सफाई में भुगतान विवाद पर भी एलजी सख्त: 16 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं करने के मामले में मुख्य सचिव को निर्देश

विवाद को सुलझाने के लिए नेरुल में हस्तक्षेप करने की कोशिश करने वाली एक पुलिसकर्मी पर भी कुछ महिला यात्रियों ने उस पर हमला किया, जिसमें वह घायल हो गई. पुलिसकर्मी समेत कम से कम तीन महिलाओं को चोटें आईं. वीडियो में दो महिला यात्रियों के सिर में लगी चोट से खून बहता देखा जा सकता है.

पुलिस के मुताबिक तुर्भे स्टेशन पर एक सीट खाली होने पर एक महिला यात्री ने दूसरी महिला को सीट देने की कोशिश की. हालांकि, एक तीसरी महिला ने भी उसी सीट पर कब्जा करने की कोशिश की. इसी बात को लेकर तीनों महिलाओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई और मारपीट करने लगी. जल्द ही, कुछ अन्य यात्री भी विवाद में शामिल हो गए. जिसके परिणामस्वरूप ये सब हुआ.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Women Scuffle, Mumbai Local Train, Woman Policeman
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com