एक वीडियो (Video) सोशल मीडिया (Social Media) पर घूम रहा जिसमें दिखता है कि एक युवक को चलती ट्रेन से धक्का दिया जा रहा है. इस युवक को पश्चिम बंगाल एक सहयात्री ने ही झड़प के बाद चलती ट्रेन से धक्का दे दिया. यह घटना हावड़ा-मालदा टाउन इंटरसिटी एक्स्प्रेस (Howrah-Malda Town Intercity Express)में तारापीठ रोड से रामपुरगाट स्टेशन के बीच बीरभूम जिले (Birbhum district) में शनिवार को हुई. सरकार की रेलवे पुलिस (GRP) ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और अधिकारियों का मानना है कि कुछ और लोग भी इसमें शामिल थे. पुलिस ने चलती ट्रेन से फेंके गए युवक की पहचान सैजल शेख के तौर पर की है, इस पर महिलाओं समेत दूसरे सहयात्रियों को गाली देने और धमकी देने का आरोप है.
पुलिस ने यह भी कहा कि सैजल शेख ने दूसरे यात्रियों की सीट पर अपना पैर रखा और दूसरे यात्रियों के धमकाने के बाद कुछ लोगों से फोन पर बाद की.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जब वीडियो शुरू होता है तो इसमें दिखता है कि एक व्यक्ति चेक की शर्ट पहने हुए सैजल शेख के साथ लड़ाई कर रहा है. कुछ सेकेंड बाद, दिखता है कि दोनों की झड़प खत्म हो जाती है लेकिन जुबानी बहस जारी है.
इसके बाद युवक ने कुछ ऐसा कहा जिससे सहयात्री को बहुत गुस्सा आया और वह अपनी सीट से खड़ा हो गया. इसके बाद लड़ाई का दूसरा दौर शुरू हुआ. इस बार चैक की शर्ट वाले व्यक्ति ने सैजल शेख को ट्रेन से नीचे धक्का दे दिया.
जिस यात्री ने सैजल को ट्रेन से नीचे फेंका वह बिना कोई भाव दिखाए वापस अपनी सीट पर आकर बैठ जाता है.
सैजल शेख को जीआरपी ने ट्रैक से बचाया और रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है.
उसने पुलिस को बताया कि वह सैनथिया से ट्रेन में चढ़ा. इस आदमी ने दावा किया कि उसे ट्रेन से जब फेंका गया तब वो अपने साथी यात्रियों के बुरे व्यवहार का विरोध कर रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं