विज्ञापन
This Article is From Sep 20, 2022

VIDEO: दिल्ली में फॉर्च्यूनर ने कई वाहनों को मारी टक्कर, आदमी को 100 मीटर तक घसीटा

दिल्ली के (karol Bagh) करोल बाग इलाके में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार (Fortuner car) ने कई गाड़ियों को टक्कर मारी है. ड्राइवर ओवर स्पीड (over speed) में भाग रहा था तब यह हादसा हुआ है.

दिल्ली में फॉर्च्यूनर कार ने कई वाहनों को टक्कर मार दी.
नई दिल्ली:

करोल बाग इलाके में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने कई गाड़ियों को टक्कर मारी है. ड्राइवर ओवर स्पीड में भाग रहा था तब यह हादसा हुआ है. एक टोयोटा फॉर्च्यूनर ने सोमवार को दिल्ली के करोल बाग में स्थिर वाहनों की एक श्रृंखला को टक्कर मार दी और एक आदमी को लगभग सौ मीटर तक घसीटा ले गया. ये सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई. वीडियो में दिखाया गया है कि एक महिला सड़क के किनारे खड़ी दिखाई देती है क्योंकि एसयूवी कार के गाड़ियों को टक्कर मारने ले वह महिला चौंक जाती है.

वीडियो में मौके पर क्षतिग्रस्त कारों और दोपहिया वाहनों के क्षतिग्रस्त अवशेष भी दिखाई दे रहे हैं. घटना के बाद मौके पर तमाशबीन लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और लोग फोटो खींतने लगे. एसयूवी फिलहाल पुलिस की हिरासत में है और चालक लापता है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

 ये भी पढ़ें: 

दुनियाभर के नेताओं ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को दी अंतिम श्रद्धांजलि

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karol Bagh, Road Accident, Delhi Police, Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com