भारतीय तटरक्षक, यानी इंडियन कोस्टगार्ड (Indian Coast Guard) ने कतई फ़िल्मी अंदाज़ में चलाए गए बचाव अभियान में गुजरात में ओखा तट के पास संचालित जैक-अप रिग 'की सिंगापुर' से सभी 50 कर्मियों को सुरक्षित निकाल लिया है. 'बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान' में तब्दील हो चुके चक्रवात 'बिपरजॉय' के पूर्वी तट पर पहुंचने के आसपास ही इंडियन कोस्टगार्ड द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज़ रफ़्तार से चलती हवा के बीच एडवान्स्ड लाइट हेलीकॉप्टर (ALH) एम.के. 3 रिग पर मौजूद है, और खुद को तूफ़ान से बचाते हुए लोग उसकी ओर चलकर आ रहे हैं.
इंडियन कोस्टगार्ड के मुताबिक, 24 क्रू सदस्यों को मंगलवार को बचाया गया, जबकि 26 को सोमवार को बी सुरक्षित निकाल लिया गया था. इंडियन कोस्टगार्ड ने ट्वीट कर लिखा, "रोंगटे खड़े कर देने वाले मिशन में @IndiaCoastGuard के शिप शूर और ALH Mk-III (CG 858) को गुजरात स्थित ओखा के जैक-अप रिग 'Key Singapore' से 50 कर्मियों को निकालने के लिए इस्तेमाल किया गया... सभी 50 क्रू सदस्य (26 क्रू सदस्य 12 जून को तथा 24 क्रू सदस्य आज) सुरक्षित रूप से निकाले गए..."
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
Updates on ESCS #CycloneBiparjoy
— Indian Coast Guard (@IndiaCoastGuard) June 13, 2023
In a nerve-racking mission, @IndiaCoastGuard Ship Shoor & ALH Mk-III (CG 858) augmented for evacuation of 50 personnel from Jack up rig “Key Singapore” off #Okha, #Gujarat. All 50 crew (26 crew on 12th Jun and 24 crew today) evacuated safely. pic.twitter.com/JYbTsn8GbJ
'बिपरजॉय' के गुरुवार दोपहर कच्छ और पाकिस्तान के कराची के बीच तट से टकराने की संभावना है. गुजरात तट के पास के गांवों में मंगलवार को भी निकासी जारी रहेगी.
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार सुबह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के आपदा प्रबंधन मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को चक्रवात बिपरजॉय पर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की थी और अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव उपाय करने का निर्देश दिया था कि कम सुरक्षित स्थानों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित निकाला जाए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं