हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला (रामपुर) और कुल्लू से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है. जानकारी के मुताबिक, बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है. पर्यटक द्वारा शूट किए गए एक वीडियो के अनुसार, ग्लेशियर की भी टूटने की खबर सामने आ रही है, जिसमें करीब 42 लोगों की लापता होने की खबर आ रही है. भारी बारिश के कारण रामपुर के समेज गांव में 36 लोग लापता हैं, वहीं कुल्लु के बागी पुल में 6 लोग अभी भी लापता है.
हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खु मे सोशल मीडिया साइट एक्स पर हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए खास संदेश दिया है. उन्होंने कहा है कि आपदा प्रभावित हर व्यक्ति मेरे परिवार का सदस्य है. उन्होंने कहा है कि अभी हिमाचल परिवार के लिए संकट का समय है.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
देखें ट्वीट
आपदा प्रभावित हर व्यक्ति मेरे परिवार का सदस्य है। यह प्रदेश व हमारे हिमाचल परिवार के लिए संकट का समय है।
— Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) August 3, 2024
संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार कंधे से कंधा मिलाकर प्रदेशवासियों के साथ खड़ी है। pic.twitter.com/9KhvCO9EIS
वहीं शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आपदा से अवगत करवाया. उन्होंने पीएम मोदी को शिमला, कुल्लू और मंडी जिलों में बादल फटने तथा बाढ़ से हुए नुकसान के बारे में बताया.
भाजपा नेता ने यहां जारी एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री ने राज्य को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया और पार्टी कार्यकर्ताओं से राहत कार्यों में पूरी तरह से शामिल होने को कहा.
ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री के अलावा गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात की है और राज्य को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं