विज्ञापन
This Article is From Aug 04, 2017

उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले आज एनडीए के सांसदों को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री इस अवसर पर एक भोज का भी आयोजन करेंगे. इसके लिए दक्षिण भारतीय व्यंजनों समेत 21 व्यंजनों की सूची का आदेश दिया गया है.

Also Read in
उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले आज एनडीए के सांसदों को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
फाइल फोटो
  • एनडीए सांसदों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
  • एनडीए के अलावा कई दूसरी पार्टियों के सांसद भी रहेंगे मौजूद
  • उप राष्ट्रपति चुनाव को लेकर होगा पीएम का संबोधन
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले शुक्रवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सांसदों को संबोधित करेंगे. उपराष्ट्रपति चुनाव शनिवार को होगा. पार्टी अधिकारियों के मुताबिक, राजग गठबंधन के 81 राज्यसभा और 337 लोकसभा सांसदों के अलावा एआईएडीएमके, वायएसआर कांग्रेस और तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के सांसद भी मौजूद रहेंगे. प्रधानमंत्री इस अवसर पर एक भोज का भी आयोजन करेंगे. इसके लिए दक्षिण भारतीय व्यंजनों समेत 21 व्यंजनों की सूची का आदेश दिया गया है.

ये भी पढ़ें : इन 10 कारणों से वेंकैया नायडू को बीजेपी ने बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार




राजग की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार विपक्ष के उम्मीदवार गोपालकृष्ण गांधी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतर रहे हैं.

इनपुट : आईएएनएस 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vice President Elections 2017, Venkaiah Naidu, Gopal Krishna Gandhi, Narendra Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com