अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया ने एक रूसी प्रस्ताव पर विचार करने के लिए भारत की आलोचना की है. जो कि अमेरिका और उसके सहयोगियों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों को कमजोर करेगा. ब्लूमबर्ग के हवाले से छपी खबर के अनुसार अमेरिकी वाणिज्य सचिव जीना रायमोंडो ने बुधवार को कहा कि "अब समय आ गया है कि सही के साथ खड़ा हुआ जाए. संयुक्त राज्य अमेरिका और दर्जनों अन्य देशों के साथ खड़े होकर, यूक्रेनी लोगों के साथ स्वतंत्रता, लोकतंत्र और संप्रभुता के लिए खड़ा होना है. राष्ट्रपति पुतिन के युद्ध को वित्तपोषित और ईंधन देने और सहायता करने का नहीं, " वाणिज्य सचिव जीना रायमोंडो (Gina Raimondo) ने बुधवार को वाशिंगटन में संवाददाताओं से कहा कि व्यवस्था रिपोर्टों "बेहद निराशाजनक" है. वहीं ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्री डैन तेहान, जिन्होंने ब्रीफिंग में कहा कि लोकतंत्र के लिए ये जरूरी है कि एक साथ काम किया जाए.
बता दें भारत रूसी हथियारों का दुनिया का सबसे बड़ा खरीदार है और रूस से सस्ती कीमत पर ईंधन की मांग की है. वहीं रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव 31 मार्च से दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर भारत आ रहे हैं. यूक्रेन के खिलाफ 24 फरवरी को रूस द्वारा शुरू किये गए सैन्य अभियान के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है. वहीं लावरोव की यात्रा के दौरान, भारत अमेरिकी उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार दलीप सिंह और यू.के के विदेश सचिव लिज़ ट्रस की भी मेजबानी करेगा. ट्रस की भारत यात्रा के संबंध में ब्रिटिश उच्चायोग ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि, ‘‘विदेश मंत्री लिज ट्रस पिछले महीने यूक्रेन पर रूस के अवैध आक्रमण के बाद एक व्यापक राजनयिक प्रयास के तहत आज भारत आएंगी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
VIDEO: केजरीवाल के घर पर हमले के मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं